12 हजार रुपये सस्ता हुआ Motorola Edge 50 Pro, अमेजन पर बंपर डील

Motorola Edge 50 Pro अब अमेजन पर ₹12,600 से ज्यादा सस्ता. 12GB RAM, 256GB स्टोरेज, 125W चार्जिंग और 50MP कैमरा के साथ यह स्मार्टफोन अब बेहद किफायती दाम पर उपलब्ध

स्मार्टफोन बाजार में जबरदस्त हलचल मचाते हुए Motorola Edge 50 Pro अब बेहद आकर्षक दाम पर उपलब्ध है. अमेजन पर इस फोन की कीमत में भारी कटौती की गई है, जिससे टेक प्रेमियों के लिए यह सौदा और भी लुभावना बन गया है. शानदार डिस्प्ले, तेज चार्जिंग और दमदार परफॉर्मेंस के साथ यह डिवाइस अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गया है.

ऑफर की पूरी जानकारी

Motorola Edge 50 Pro का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट भारत में लॉन्च के समय ₹35,999 का था. फिलहाल यह अमेजन पर मात्र ₹24,350 में लिस्टेड है. यानी सीधे ₹11,649 की बचत. इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स जैसे IDFC First, OneCard, BOBCard, Kotak और HSBC पर EMI ट्रांजैक्शन करने पर अतिरिक्त ₹1,000 की छूट भी मिल रही है. साथ ही, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर ग्राहक और भी बचत कर सकते हैं.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

इस फोन में 6.7 इंच का कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. HDR10+ सपोर्ट के चलते विजुअल क्वाॅलिटी बेहद शानदार मिलती है. Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रॉसेसर और 12GB RAM इसे रोजमर्रा के कामों और मल्टीटास्किंग के लिए बेहद स्मूद बनाते हैं.

बैटरी और चार्जिंग

Motorola Edge 50 Pro में 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी बेहद तेजी से चार्ज होती है, जिससे यूजर्स को लंबे समय तक बिना रुकावट इस्तेमाल का अनुभव मिलता है.

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है- 50MP OIS मेन कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम) के साथ. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो हाई-रेजॉल्यूशन क्वाॅलिटी ऑफर करता है.

बजट में आया प्रीमियम एक्सपीरिएंस

कुल मिलाकर, Motorola Edge 50 Pro इस समय एक बेहतरीन डील है. दमदार फीचर्स और भारी डिस्काउंट के साथ यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए खास है जो प्रीमियम अनुभव चाहते हैं लेकिन बजट पर ध्यान रखते हैं.

यह भी पढ़ें: 6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A07 5G, जानें कीमत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >