लॉन्च प्राइस से सीधा ₹10,099 रुपये सस्ता हुआ Motorola Edge 50 Pro, चेक करें ऑफर डिटेल्स

Motorola Edge 50 Pro अब लॉन्च प्राइस से ₹10,099 सस्ता मिल रहा है. शानदार pOLED डिस्प्ले, बेहतरीन कैमरा और फास्ट चार्जिंग के साथ, आसान EMI और ट्रैड-इन ऑफर भी हैं। करीब ₹26,000 बजट में ये फोन वैल्यू फॉर मनी बन गया है.

अगर आप करीब ₹26,000 के बजट में नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो मार्केट में कई सारे ऑप्शन मौजूद है. जैसे Poco X6 Pro, Nothing Phone (2a) Plus, Realme GT 6T और भी कई. लेकिन इन सबके बीच Motorola Edge 50 Pro अब एक काफी मजबूत दावेदार बनकर सामने आया है. हाल ही में इसकी कीमत में हुई कटौती के बाद ये फोन और भी ज्यादा वैल्यू फॉर मनी बन गया है. इसमें आपको शानदार कर्व्ड pOLED डिस्प्ले, बढ़िया कैमरा सेटअप और फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां मिलती हैं. आइए एक नजर डाल लेते हैं इस फोन पर चल रही डील पर.

Motorola Edge 50 Pro पर जबरदस्त डील

Motorola Edge 50 Pro की लॉन्च कीमत ₹35,999 थी, लेकिन अभी ये ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर सिर्फ ₹25,900 में मिल रहा है, यानी सीधा ₹10,099 का डिस्काउंट आपको मिल रहा है. और हां, अगर आप पेमेंट करते समय Axix Bank क्रेडिट कार्ड का यूज करते हैं तो आपको एक्स्ट्रा ₹1,250 का छूट भी मिलेगा.

अगर आप चाहें तो आसान EMI ऑप्शन भी ले सकते हैं, सिर्फ ₹914 से शुरू. साथ ही, अपने पुराने फोन को ट्रैड-इन कर के आप ₹24,250 तक का एक्सचेंज वैल्यू भी पा सकते हैं और नए डिवाइस पर अपग्रेड कर सकते हैं.

Motorola edge 50 pro price details

Motorola Edge 50 Pro के फीचर्स

  • डिस्‍प्‍ले: 6.7 इंच का कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है. डिस्‍प्‍ले में 2000 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है.
  • चिपसेट: Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3
  • रैम : 12GB तक
  • स्‍टोरेज: 256 तक
  • ओएस: Android 14
  • कैमरा: 50MP का मेन कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड और 10MP का टेलीफोटो लेंस
  • फ्रंट कैमरा: 50MP
  • बैटरी: 4500mAh
  • चार्जिंग: 125W

यह भी पढ़ें: अप्रैल के इस तारीख को लॉन्च होगा वीवो का 200MP कैमरा वाला फोन, देखें कन्फर्म फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >