AI पर सरकार का बड़ा दांव, PM Modi ने बताया टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के लिए बड़ा दिन

AI के क्षेत्र में मोदी सरकार ने बड़ा दांव खेला है. एआई के मामले में दुनियाभर में भारत की ताकत बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ‘इंडिया AI मिशन’ को मंजूरी दी है

AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ाने के लिए मोदी सरकार इस पर बड़ा दांव खेलने को तैयार है. एआई के मामले में वैश्विक स्तर पर भारत की ताकत बढ़ाने और देश में कृत्रिम मेधा को सामान्य व्यक्ति तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को ‘इंडिया AI मिशन’ को मंजूरी दी है. इसके लिए 10 हजार, 372 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है और इससे देश में कंप्यूटिंग क्षमता को बड़े पैमाने पर बढ़ाया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ‘इंडिया एआई मिशन’ को सरकार की मंजूरी मिलने को प्रौद्योगिकी और नवप्रवर्तन के लिए एक ऐतिहासिक दिन बताया.

कैबिनेट ने देश में कृत्रिम मेधा (एआई) के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए पांच वर्ष में 10,372 करोड़ रुपये के परिव्यय वाले मिशन को मंजूरी दे दी है.

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा- तकनीक और नवाचार के लिए एक ऐतिहासिक दिन! इंडिया एआई मिशन को मिली कैबिनेट की मंजूरी एआई स्टार्टअप को सशक्त बनाएगी और कंप्यूटिंग बुनियादी ढांचे तक पहुंच का विस्तार करेगी, जो एआई नवाचार में वैश्विक नेता बनने की दिशा में हमारी यात्रा में एक बड़ी छलांग होगी.आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10 हजार, 372 करोड़ रुपये के व्यय के साथ इंडिया एआई मिशन को मंजूरी दे दी है. AI Mission: सरकार ने 10,372 करोड़ रुपये के व्यय के साथ पांच साल के लिए इंडिया एआई मिशन को दी मंजूरी

गुरुवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यह जानकारी दी. इस राशि का इस्तेमाल बड़े कंप्यूटिंग ढांचे के सृजन पर किया जाएगा. सरकार यह पैसा उन कंपनियों को देगी, जो एआई आधारित सॉल्यूशंस पर काम कर रही हैं. एआई संबंधित स्टार्टअप्स को इससे काफी मदद मिलेगी और देश में नये एआई टूल्स को बढ़ावा मिलेगा. AI Teacher: मिलिए देश की पहली एआई टीचर से, जानिए इनमें क्या है खास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >