कौन हैं आशा शर्मा, जो संभालेंगी माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग के CEO का पद? जानें आगे क्या होंगी चुनौतियां

टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी गेमिंग डिविजन में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी के साथ करीब 38 साल तक जुड़े रहे फिल स्पेंसर अब रिटायर हो रहे हैं. उनकी जगह भारतीय मूल की आशा शर्मा को Microsoft Gaming का CEO और Executive Vice President बनाया गया है.

Asha Sharma: माइक्रोसॉफ्ट ने Xbox के इतिहास में एक बड़ा बदलाव करते हुए आशा शर्मा को अपनी गेमिंग डिविजन का नया CEO बना दिया है. वह लंबे समय से गेमिंग हेड रहे फिल स्पेंसर की जगह लेंगी. स्पेंसर कंपनी में करीब चार दशक बिताने के बाद रिटायर हो रहे हैं. आशा शर्मा को माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग का एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और CEO बनाया गया है. वह सीधे कंपनी के चेयरमैन और CEO सत्य नडेला को रिपोर्ट करेंगी. यह जिम्मेदारी उन्हें ऐसे समय में मिली है जब माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग को धीमी होती कमाई, बढ़ती लागत और ग्लोबल कंसोल व कंटेंट मार्केट में कड़ी कंपटीशन मिल रही है.

कौन है आशा शर्मा?

भारतीय मूल की आशा शर्मा अब Microsoft Gaming की नई CEO बन गई हैं. इस तरह वे दुनिया भर के उन शीर्ष भारतीय लीडर्स की सूची में शामिल हो गई हैं जो ग्लोबल कंपनियों की कमान संभाल रहे हैं. इस नई जिम्मेदारी से पहले वह Microsoft के CoreAI Product में प्रोडक्ट डेवलपमेंट की लीड कर रही थीं.

अपने पिछले रोल में आशा शर्मा उन टीमों और टेक्नोलॉजी को संभाल रही थीं जो Microsoft और उसके एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए AI को पावर देती हैं. इसमें क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, फाउंडेशन मॉडल्स और AI व एजेंटिक एप्लिकेशन को बनाने, मैनेज करने और डिप्लॉय करने के एंड-टू-एंड टूलचेन शामिल थे. उन्होंने अमेरिका की University of Minnesota के Carlson School of Management से बिजनेस की पढ़ाई की है.

Instacart और Meta में भी निभा चुकी हैं रोल

Microsoft से जुड़ने से पहले आशा शर्मा Instacart में Chief Operating Officer (COO) के पद पर थीं. उस रोल में वे प्रोडक्ट, डिजाइन, डेटा साइंस, रिसर्च, मार्केटिंग, ऑपरेशंस, कस्टमर सपोर्ट और नए बिजनेस इनिशिएटिव्स की जिम्मेदारी संभाल रही थीं. उनके LinkedIn प्रोफाइल के मुताबिक, कंपनी के IPO और प्रॉफिटेबिलिटी पर फोकस में उनकी अहम भूमिका रही.

इससे पहले, 2017 से 2021 के बीच, शर्मा Meta में VP प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग थीं. यहां वे Messenger, Instagram Direct, Messenger Kids, Remote Presence (कॉलिंग और वीडियो) और कंपनी भर के प्लेटफॉर्म सर्विसेज की निगरानी करती थीं.

Sony PlayStation से है सीधी टक्कर

शर्मा ऐसे समय पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं जब Xbox अपनी पहचान को फिर से परख रहा है. उधर Sony का PlayStation अब भी कंसोल मार्केट शेयर और एक्सक्लूसिव गेम्स के मामले में कड़ी टक्कर दे रहा है. अब सबकी नजर इस बात पर होगी कि शर्मा किस पर ज्यादा फोकस करते हैं: हार्डवेयर पर, सब्सक्रिप्शन मॉडल पर, फर्स्ट-पार्टी कंटेंट पर, या फिर Microsoft के AI और क्लाउड बिजनेस के साथ गहरी इंटीग्रेशन पर. इन सभी बातों का असली असर आने वाले समय में ही साफ हो पाएगा.

यह भी पढ़ें: Microsoft Copilot बग ने बजा दी डेटा प्रोटेक्शन पर खतरे की घंटी, प्राइवेट ईमेल्स तक पहुंच गया AI

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >