AI ने बनायी भारतीय-अमेरिकी सेलिब्रिटीज की अश्लील इमेज, एक्शन के लिए Meta ने मांगी लोगों की राय

Meta AI Images: मेटा आजकल अपने एआई को लेकर बड़े चर्चा में है. हाल ही में मेटा के प्लैटफॉर्म्स पर भारतीय और अमेरिका के सेलिब्रिटीज की एआई से जेनरेटेड भद्दी तस्वीरें शेयर की जा रही हैं. इस विषय पर निर्णय लेने के लिए टेक दिग्गज ने यूजर्स से उनकी राय मांगी है.

Meta AI Images: सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मेटा के निगरानी बोर्ड ने दो मामलों में एआई की मदद से तैयार अश्लील तस्वीरों पर की जाने वाली कार्रवाई पर सार्वजनिक राय मांगी है. ये मामले भारत और अमेरिका में मशहूर हस्तियों से संबंधित हैं. कंटेंट मॉडरेशन पर फैसला करनेवाले बोर्ड ने कहा कि इनमें से एक मामला इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई एक महिला की तस्वीर से जुड़ा है. इस तस्वीर को एआई की मदद से तैयार किया गया है.

मेटा की ओर से आये एक बयान के मुताबिक, यह तस्वीर भारत की एक मशहूर शख्सियत से मिलता-जुलता है और इसे कृत्रिम मेधा (एआई) का इस्तेमाल करके बनाया गया है. जिस खाते से इस कंटेंट को पोस्ट किया गया है, वह केवल भारतीय महिलाओं के एआई से तैयार चित्रों को साझा करता है. इस पर प्रतिक्रिया देने वाले अधिकांश उपयोगकर्ता भारत के हैं, जहां डीपफेक की समस्या बढ़ती जा रही है.

Meta AI का अपडेट आया, Llama 3 के साथ मिला अपग्रेड

मेटा ने इस मुद्दे पर जनता की राय मांगी है. हालांकि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय पहले ही सोशल मीडिया फर्मों को एआई की मदद से तैयार नकली तस्वीरों और वीडियो को हटाने के लिए कह चुका है. रश्मिका मंदाना और प्रियंका चोपड़ा सहित कई भारतीय अभिनेत्रियों की नकली तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक और ‘एक्स’ सहित सोशल मीडिया मंचों पर वायरल हो चुके हैं.

बोर्ड ने कहा कि भारत से संबंधित मामले में पोस्ट को हटा दिया गया है. बोर्ड ने अमेरिका में एक मामले पर सार्वजनिक विचार भी आमंत्रित किये हैं, जहां एक फेसबुक समूह में एक अमेरिकी मशहूर हस्ती की एआई से तैयार अश्लील तस्वीर पोस्ट की गई थी. इस मामले में तस्वीर को पहले ही फेसबुक के सामुदायिक मानकों का उल्लंघन मानते हुए मंच से हटा दिया गया था. (भाषा इनपुट के साथ)

AI के जरिये लोकसभा चुनाव पर असर डालेगा चीन?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >