Mark Zuckerberg लेकर आये सबसे बड़ा और सबसे पावरफुल Open Source AI

Meta Release Biggest Open Source AI Model Llama 3.1: फेसबुक, व्हॉट्सऐप और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक लेटेस्ट एआई मॉडल Llama 3.1 पेश किया है. सबसे बड़ी बात यह है कि यह नया मॉडल अब तक का सबसे एडवांस ओपन सोर्स मॉडल है.

Meta Release Biggest Open Source AI Model: एआई की दुनिया में मेटा ने बड़ी छलांग लगायी है. मार्क जुकरबर्ग की सोशल मीडिया कंपनी ने अब तक का सबसे पावरफुल ओपन सोर्स एआई मॉडल Llama 3.1 लॉन्च कर दिया है. फेसबुक, व्हॉट्सऐप और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने बताया है कि लामा 3.1 और ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करेगा और साथ ही यह ज्यादा मुश्किल सवालों के जवाब देने में सक्षम है.

दुनियाभर में मेटा एआई के करोड़ों यूजर्स

Meta ने सबसे पावरफुल ओपन सोर्स एआई मॉडल Llama 3.1 लॉन्च कर अब उस मुकाम को हासिल कर लिया है, जहां ओपनएआई, गूगल, एक्स, अमेजन और एआई की दुनिया में बड़ा काम करनेवाले अन्य स्टार्टअप्स हैं. Instagram पर एक वीडियो मैसेज में Llama 3.1 लॉन्च की घोषणा करते हुए मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि हम उस राह पर हैं, जहां चलते हुए इस साल के अंत तक हमारा एआई असिस्टेंट पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा युजरबेस वाला हो जाएगा. उन्होंने आगे बताया है कि करोड़ों लोग प्रतिदिन उनके एआई का इस्तेमाल करते हैं. Meta CEO ने आगे बताया कि वह नया AI मॉडल जल्द ही दुनिया के और भी देशों के लिए जारी करेंगे.

मेटा एआई का हिंदी में कैसे करें इस्तेमाल?

Meta AI का अपडेट आया, Llama 3 के साथ मिला अपग्रेड

AI के बाद अब AGI की बारी, OpenAI और Google को टक्कर देने के लिए मार्क जुकरबर्ग ने कसी कमर, क्या चीज है यह?

Llama 3.1 और Llama 3 में कितना और क्या अंतर है?

Llama 3.1 के लॉन्च पर Mark Zuckerberg ने इसे और ज्यादा लैंग्वेज सपोर्ट वाला बताया है. कहा यह भी गया है कि यह ज्यादा मुश्किल सवालों के जवाब देने में सक्षम है. मोटे तौर पर समझें, तो यह पुराने मॉडल से एक अच्छा और बेहतर ऑप्शन है. मेटा ने इसमें एक इमेज जेनरेट करनेवाला फीचर भी शामिल किया है. कंपनी ने बताया है कि नये मॉडल को तीन पैरामीटर पर रिलीज किया गया है. 405 बिलियन पैरामीटर के साथ Llama 3.1 पेश हुआ है, जो पहला फ्रंटियर लेवल ओपेन सोर्स है एआई मॉडल है.

Technology Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >