Look Between Alphabets: सोशल मीडिया का नया ट्रेंड, दिल्ली पुलिस से लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तक ने कर डाले पोस्ट

Look Between Alphabets ट्रेंड काफी कम समय बहुत पॉपुलर हो गया है. दिल्ली पुलिस, नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्विगी, सोनी, ब्लिंकिट सहित कई राजनीतिक दल और सेलेब्स इस ट्रेंड से जुड़े पोस्ट कर रहे हैं.

Look Between Alphabets: सोशल मीडिया पर आजकल एक नया ट्रेंड छाया हुआ है. क्या आम आदमी और क्या राजनीतिक दल, जिसे देखो वह कीबोर्ड पर दो अल्फाबेट्स के बीच देखने की बात कर रहा है. जी हां, यहां बात हो रही है ‘लुक बिटवीन एक्स एंड वाई ऑन योर कीबोर्ड’ ट्रेंड की. इसकी वजह से पुराने वाले ट्विटर यानी एक्स पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. क्या है ये और कहां से आया यह ट्रेंड, चलिए हम आपको बताते हैं.

Look Between Alphabets ट्रेंड क्या है?

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक नया ट्रेंड चल रहा है. इसका नाम है ‘लुक बिटवीन कीबोर्ड’ या ‘लुक बिटवीन अल्फाबेट्स’ देखने को मिल रहा है. यह ट्रेंड है कीबोर्ड पर दो ‘की’ के बीच के अक्षर देखने की. ‘लुक बिटवीन क्यू ऐंड आर ऑन योर कीबोर्ड’ हो, या ‘लुक बिटवीन यू ऐंड ओ’, हर तरफ आपको ये मीम देखने को मिलेंगे. इस मीम में सोशल मीडिया यूजर्स को कीबोर्ड पर मौजूद दो अक्षरों के बीच देखने के लिए कहा जा रहा है. इन दो अक्षरों के बीच एक (या दो) लेटर दिखेगा, जिसका कोई खास मतलब होता है.

ये Click Here Trend क्या है, जो एक्स पर खूब हो रहा वायरल

कैसे शुरू हुआ यह ट्रेंड?

दरअसल, यह ट्रेंड पुराना है. इसकी शुरुआत इमेज बेस्ड वेबसाइट 4Chan पर हुई थी. इस वेबसाइट पर यूजर्स तस्वीरें शेयर कर सकते हैं और कमेंट पोस्ट कर सकते हैं. इस प्लैटफॉर्म पर ‘लुक बिटवीन अल्फाबेट्स’ मीम मई 2021 में शेयर किये गए थे, और यह K-On एनिमेटेड सीरीज से संबंधित था. इस मीम में यूजर्स को कहा गया था कि अपने कीबोर्ड पर ‘टी’ और ‘ओ’ के बीच में देखिए. यह ट्रेंड बड़ी तेजी से पॉपुलर हुआ था. बता दें कि कीबोर्ड पर ‘टी’ और ‘ओ’ के बीच में ‘वाई’, ‘यू’, ‘आई’ के कीज आते हैं. YUI एनिमेटेड सीरीज में एक कैरेक्टर का नाम है. इसी तरह से वायरल ट्रेंड में ‘एच’ और ‘एल’ के बीच में देखने के लिए कहा जा रहा है. ‘एच’ और ‘एल’ के बीच में ‘जे’ और ‘के’ आता है और इसका मतलब ‘जस्ट किडिंग’ होता है.

दिल्ली पुलिस से लेकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स तक इस ट्रेंड में शामिल

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर इस मीम की शुरुआत हाल ही में हुई है. इस मीम की शुरुआत होते ही, राजनीतिक दलों से लेकर दिल्ली पुलिस, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अलावा तमाम कंपनियां इससे जुड़े पोस्ट कर रहीं हैं. इसी वजह से यह ट्रेंड तेजी से पॉपुलर हो रहा है. आप भी डालें एक नजर-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >