गर्मियों की शुरुआत से पहले ही LG कंपनी ने भारत में एयर कंडीशनर की एक नई रेंज पेश की है, जो 2026 के नए BEE स्टार रेटिंग नॉर्म्स को पूरा करती है. इन एयर कंडीशनर बिक्री देशभर में जनवरी से ही शुरू हो चुकी है. यानी कि ग्राहकों के पास लेटेस्ट और ज्यादा एनर्जी-एफिशिएंट ऑप्शन मौजूद हैं. नए नियम Bureau of Energy Efficiency (BEE) द्वारा सेट किए गए हैं, जो बिजली की खपत कम करेंगे.
2026 के BEE नियम क्या हैं?
Bureau of Energy Efficiency (BEE) ने स्टैंडर्ड्स एंड लेबलिंग (S&L) प्रोग्राम के तहत एनर्जी परफॉर्मेंस की जानकारी देने के साथ-साथ होम अप्लायंसेज पर स्टार लेबलिंग (1-5 स्टार के बीच) को जरूरी कर दिया है. साथ ही स्टार रेटिंग को भी रीसेट कर दिया गया है. यानी जो मॉडल पुराने नियमों के तहत 5-स्टार रेटिंग वाले थे, वे अब कम स्टार बैंड में आ सकते हैं.
BEE ने ये नए नियम इसलिए बनाए हैं, ताकि घरों में इस्तेमाल होने वाले डिवाइस कम बिजली की खपत करें. 2026 के नियम पहले से ज्यादा सख्त हो गए हैं. इसका मकसद बिजली बचाना और भारत के एनर्जी स्टैंडर्ड्स को ग्लोबल लेवल के करीब लाना है.
क्या होगा फायदा?
LG कंपनी का कहना है कि ये अपडेटेड नॉर्म्स लॉन्ग टर्म तक घरों के बिजली बिल को कम करने में मदद करेंगे. कंपनी के अनुमान के अनुसार, 2026 नॉर्म्स के आधार पर बने 5-स्टार AC को इस्तेमाल करने पर ग्राहक 10 साल में 19,000 रुपये तक की बिजली की बचत कर सकते हैं. हालांकि, असली बचत यूज पैटर्न और लोकल टैरिफ पर निर्भर करेगी.
LG के नये AC के फीचर्स
LG की नई एयर कंडीशनर रेंज सिर्फ एनर्जी एफिशिएंट ही नहीं, बल्कि स्मार्ट भी है. इसमें ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो कूलिंग के साथ-साथ बिजली खर्च को भी कंट्रोल में रखते हैं. ऐसा ही एक फंक्शन है प्रीकूल का, जो ThinQ ऐप के जरिए लोकेशन-बेस्ड डिटेक्शन का इस्तेमाल करता है. जब यूजर घर से एक तय दूरी के अंदर आता है, तो सिस्टम कूलिंग चालू कर सकता है.
दूसरा फीचर है एनर्जी मैनेजर+, जो पिछले इस्तेमाल के डेटा को ट्रैक करता है और ऑपरेटिंग घंटे बताता है. यह यूज़र्स को बिजली के खर्च को कंट्रोल करने के लिए खर्च की लिमिट सेट करने की भी सुविधा देता है.
यह भी पढ़ें: Blue Star Portable AC पर 9 हजार की बचत, EMI भी आसान
