Lava ने केवल 8000 में लॉन्च कर दिया 5G स्मार्टफोन, 5000 mAh बैटरी के साथ मिलेगा एंड्रायड 15 का सपोर्ट

Lava Shark 5G Launch: लावा का अपना नया स्मार्टफोन Lava Shark 5G लॉन्च कर दिया है. यह फोन दो रंगों में उपलब्ध होगा और इसकी कीमत ₹7,999 रखी गई है. यह फोन आज से देशभर के रिटेल स्टोर्स और लावा की ई-स्टोर वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है.

Lava Shark 5G Launch: लावा ने भारतीय बाजार में एक और बजट स्मार्टफोन Shark 5G को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर सनसनी मचा दी है. लगभग ₹8,000 की कीमत में पेश किया गया यह डिवाइस प्रीमियम लुक के साथ-साथ बेहतर फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पेशकश करता है. खास बात यह है की जो लोग अभी तक 4G स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं उनके पास अब कम दम में 5G स्मार्टफोन पर स्विच करने का बढ़िया विकल्प मिल गया है.  

यह स्मार्टफोन अपने सेगमेंट में Poco M7 5G, Redmi A4 5G और Redmi 14C जैसे मॉडलों को कड़ी टक्कर देगा. यह फोन 23 मई से कंपनी के आधिकारिक स्टोर के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. आइए जानते हैं Lava Shark 5G की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स से जुड़ी पूरी जानकारी.

Lava Shark 5G की फिचर्स 

यह स्मार्टफोन 6.75 इंच के HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. डिवाइस में 6nm पर आधारित UNISOC T765 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. फोन में 4GB रैम और 64GB की स्‍टोरेज मिलता है. स्टोरेज को MicroSD कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है. Shark 5G Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है.

यह भी पढ़ें: भारत में इस दिन एंट्री मारेगा Motorola का नया फ्लिप स्मार्टफोन, फीचर्स से लेकर कीमत तक हो गए लीक

फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, हालांकि बॉक्स में सिर्फ 10W का चार्जर मिलेगा. 

कैमरे की बात करें तो, फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए यह डिवाइस SA और NSA दोनों तरह के 5G बैंड को सपोर्ट करता है. सुरक्षा के लिहाज से फोन IP54 सर्टिफाइड है और इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ डुअल सिम सपोर्ट भी मिलता है.

Lava Shark 5G की कीमत

भारतीय बाजार में Lava Shark 5G की कीमत ₹7,999 रखी गई है। यह स्मार्टफोन रिटेल स्टोर्स और Lava के ई-स्टोर के माध्यम से खरीदा जा सकता है. इसे दो रंगों Stellar Gold और Stellar Blue में पेश किया गया है.

यह भी पढ़ें: अगले हफ्ते लॉन्च होने वाले हैं तीन-तीन गेमिंग फोन, मिलेगी 7000mAh की तगड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >