सालों से ओवन यूज करने वाले भी नहीं जानते ये राज की बातें, कंपनी वाले जानबूझकर नहीं बताते सच्चाई

Oven Tips: अगर आप भी किचन में ओवन का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. ये जानकारियां अक्सर कंपनियां नहीं बतातीं, लेकिन इन्हें नजरअंदाज करने पर आपका ओवन जल्दी खराब हो सकता है और बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है.

Oven Tips: एक समय था जब किचन में एडवांस्ड डिवाइस के नाम पर सिर्फ गैस चूल्हा और सिलेंडर ही मौजूद होते थे. लेकिन समय के साथ तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. अब किचन में ब्लेंडर, सैंडविच मेकर, ओवन और एयर फ्रायर जैसे कई मॉडर्न गैजेट्स आसानी से देखने को मिल जाते हैं. आजकल लगभग हर घर के किचन में ओवन का इस्तेमाल आम हो गया है.

इसकी मदद से खाने को गर्म करना काफी आसान हो जाता है और कई घरेलू कामों में सुविधा भी मिलती है. हालांकि, इसके बारे में अभी भी बहुत से लोग पूरी जानकारी नहीं रखते. जिससे आगे चल कर नुकसान का सामना करना पड़ता है. आइए आपको ओवन से जुड़ी कुछ ऐसी बाते बतातें हैं जिन्हें आपको ध्यान में रखना चाहिए.

Oven की अच्छे से सफाई करें 

ओवन में खाना बनाने या गरम करने के बाद उसकी अच्छे से सफाई करना बेहद जरूरी है. अगर ओवन में तेल या जले हुए खाने के टुकड़े रह जाते हैं, तो यह हीटिंग को प्रभावित करता है. समय के साथ इससे ओवन की लाइफ भी कम हो जाती है और बिजली की खपत बढ़ जाती है. इसलिए ओवन को रेगुलर साफ करते रहना चाहिए.

Oven की कैपेसिटी का ध्यान रखें 

ओवन का इस्तेमाल करते समय उसकी कैपेसिटी से ज्यादा सामान रखना सही नहीं है. ऐसा करने पर हीटिंग नॉर्मल तरीके से नहीं फैलती, जिससे खाना ठीक से नहीं पकता और मशीन पर एक्स्ट्रा लोड पड़ता है. अगर यह आदत बार-बार दोहराई जाए तो मोटर या हीटर जल्दी खराब हो सकते हैं. इसलिए बेहतर है कि ओवन में हमेशा सही क्वांटिटी में खाने को गरम या पकाया जाए.

Oven में मेटल की चीजें न डालें

ओवन के अंदर मेटल प्लेट, चम्मच या एल्युमिनियम फॉयल रखने पर चिंगारी उठने चांस रहते हैं. ऐसा होने पर फ्यूज जल सकता है या फिर सर्किट डैमेज हो सकता है. हालांकि कंपनियां इस बारे में अक्सर सटीक जानकारी नहीं देतीं, लेकिन माइक्रोवेव में मेटल का इस्तेमाल बिल्कुल भी सेफ नहीं माना जाता.

BPA फ्री और माइक्रोवेव-सेफ प्लास्टिकका ही यूज करें  

कई प्लास्टिक कंटेनर गर्म होने पर पिघल जाते हैं. इससे न केवल खाना खराब हो सकता है, बल्कि ओवन की अंदरूनी सतह को भी नुकसान पहुंच सकती है. इसलिए हमेशा BPA (Bisphenol A) फ्री और माइक्रोवेव-सेफ प्लास्टिक कंटेनर का ही इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: इन जगहों पर भूलकर भी ना रखें माइक्रोवेव, वरना लगेगा जैसे मशीन नहीं ज्वालामुखी फटा हो!

यह भी पढ़ें: माइक्रोवेव में भूल कर भी ना रखें ये 5 चीजें, वरना मोहल्ले में चिल्लाते फिरेंगे ‘बचाओ-बचाओ आग लग गयी’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >