मॉनसून में नमक से भरी कटोरी को फ्रिज में क्यों रख रहे लोग? फायदे जान गए तो आप भी शुरू कर देंगे रखना

Fridge Tips: मॉनसून में हवा में नमी बढ़ जाना आम बात है. हालांकि, बहुत कम लोगों को पता होता है कि यह नमी घर में मौजूद कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को नुकसान पहुंचा सकती है जिनमें आपका फ्रिज भी शामिल है. लेकिन यह बात ज्यादातर लोग नहीं जानते कि फ्रिज के अंदर नमक की कटोरी रखने से नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

Fridge Tips: मॉनसून के सीजन में भले ही थोड़ी गर्मी से रहत मिलती है लेकिन साथ में ये लाती है हवा में नमी. यह नमी आपके घर में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है. उदाहरण के तौर पर अपने फ्रिज को ही ले लीजिए. नमी बढ़ जाने की वजह फ्रिज में रखी सब्जियां जल्दी खराब होने लगती हैं. इसके अलावा नमी बढ़ जाने की वजह से उसमें से खराब बदबू भी आने लग जाती है.

आज हम इन्हीं परेशानियों को दूर करने के लिए आपको एक तगड़ा समाधान बताने जा रहे हैं. लोग अपने फ्रिज (Fridge) का सालों से इस्तेमाल करते आ रहे हैं मगर यह बात हर किसी को नहीं मालूम होगी कि अगर फ्रिज में एक छोटी कटोरी में नमक रख दिया जाए तो इससे क्या-क्या फायदे मिलेंगे. आइए आपको बताते हैं.

नमी को सोख लेता है नमक

बारिश के दिनों में या जब फ्रिज (Fridge) को बार-बार खोला जाता है तब उसके अंदर नमी जमा हो जाती है. अगर ये नमी फ्रिज में ज्यादा हो गयी तो उसमें रखी सब्जियां जल्दी खराब होने लगेंगी और बैक्टीरिया भी पनपने लगेंगे. नमक में नमी को सोखने की पावर होती है. इसलिए अगर आप फ्रिज में नमक से भरी कटोरी रख देंगे तो वह अतिरिक्त नमी को सोख लेगा जिससे फ्रिज अंदर से सूखा और साफ बना रहेगा.

बदबू को दूर करता है नमक

जब फ्रिज (Fridge) में लंबे समय तक सब्जियां, फल, पका हुआ खाना और डेयरी प्रोडक्ट्स रखे रहते हैं, तो इनमें से गैस निकलने लगती है. ये गैस पूरे फ्रिज में फैलकर एक अजीब-सी बदबू पैदा कर देती है. ऐसे में नमक एक असरदार उपाय साबित हो सकता है, क्योंकि यह नमी और बदबू को सोखने की क्षमता रखता है. इससे फ्रिज की बदबू कम हो जाती है और नमी कण्ट्रोल रहने से फ्रिज पर अतिरिक्त दबाव भी नहीं पड़ता.

नमक को Fridge में कैसे रखें?

फ्रिज की बदबू और नमी दूर करने के लिए आप एक छोटी कटोरी या खुली डिब्बी में 100 से 150 ग्राम मोटा नमक भरकर फ्रिज में किसी कोने में रख सकते हैं. नमक नमी सोखने के बाद अपना असर खो देता है इसलिए इसे हर 15–20 दिन में बदलना जरूरी है. यदि आप नमक का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो उसकी जगह बेकिंग सोडा भी लिया जा सकता है. बेकिंग सोडा को भी कटोरी में भरकर फ्रिज में रखने से बदबू कम होती है.

यह भी पढ़ें: बिजली बचाने के चक्कर में बार-बार बंद कर रहे फ्रिज? हो जाइए सावधान वरना झेलना पड़ेगा हजारों का नुकसान

यह भी पढ़ें: मॉनसून में फ्रिज को रखना है सही-सलामत तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, वरना हाय-हाय करते रह जाएंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >