JioHotstar के सब्सक्रिप्शन प्लान 2026: मोबाइल, सुपर और प्रीमियम प्लान की पूरी डिटेल्स

JioHotstar ने अपने मोबाइल, सुपर और प्रीमियम प्लान्स में बदलाव किए हैं. अब इन प्लान्स के साथ डिवाइस लिमिट, एड एक्सपीरियंस और हॉलीवुड की एक्सेस भी अपडेट हो जाएगी. ये नए सुविधाएं 28 जनवरी, 2026 से लागू होंगी.

JioHotstar ने हाल ही में अपने सब्सक्रिप्शन प्लान्स में बदलाव किया है. अब इसके Mobile, Super और Premium लेवल के प्लान्स में नए फायदे और कीमतें मिल रही हैं. बता दें कि ये नया सिस्टम 28 जनवरी, 2026 से लागू हो गया है. कंपनी का कहना है कि ये बदलाव इसलिए किया गया है ताकि ज्यादा लोगों तक पहुंच बढ़े और हर प्लान की खासियत आसानी से समझ आए. आइए इन प्लान्स के बारे में डिटेल में जानते हैं.

JioHotstar मोबाइल प्लान

JioHotstar का मोबाइल प्लान अब शुरू सिर्फ ₹79 में शुरू होता है जो एक महीने के लिए है. इसके अलावा, तीन महीने का प्लान ₹149 और एक साल का प्लान ₹499 में भी लिया जा सकता है. इस प्लान के तहत आप एक समय में सिर्फ एक मोबाइल डिवाइस पर ही स्ट्रीमिंग कर सकते हैं. इसमें एड आपको दिखते रहेंगे. बेस प्लान में हॉलीवुड के शो और मूवीज शामिल नहीं हैं. अगर आप हॉलीवुड कंटेंट देखना चाहते हैं तो उसके लिए अलग से ऐड-ऑन लेना पड़ेगा, जो एक महीने के लिए ₹49, तीन महीने के लिए ₹129 और एक साल के लिए ₹399 में मिलेंगे हैं.

JioHotstar  सुपर प्लान

अगर आप इस प्लान को लेते हैं तो इसकी कीमत महीने के लिए ₹149, तीन महीने के लिए ₹349 और पूरे साल के लिए ₹1,099 है. इस प्लान में आप दो डिवाइस पर एक साथ शो या मूवी देख सकते हैं. चाहे वो मोबाइल हो, लैपटॉप या टीवी. हां, ये प्लान Ad-supported है. यानी बीच-बीच में आपको एड दिखते रहेंगे. लेकिन हॉलीवुड के फिल्म-कलेक्शन का मजा भी इसमें शामिल है. प्लान आपको Full HD 1080p क्वालिटी में देखने का ऑप्शन देता है और कुछ चुनिंदा फिल्मों में Dolby Atmos ऑडियो का भी एक्सपीरियंस मिलेगा.

JioHotstar प्रीमियम प्लान

अगर आप टॉप लेवल वाला प्लान लेना चाहते हैं तो प्रीमियम प्लान मौजूद है. इसका मासिक रेट 299 रुपये है, तीन महीने के लिए 699 रुपये और सालाना सब्सक्रिप्शन 2,199 रुपये का है. इस प्लान में आप एक साथ चार डिवाइस पर देख सकते हैं. ज्यादातर कंटेंट एड-फ्री मिलता है (सिर्फ लाइव स्पोर्ट्स और कुछ लाइव प्रोग्राम में एड आते हैं). इसमें हॉलीवुड की फिल्में और शो भी शामिल हैं. मोबाइल, लैपटॉप और टीवी पर देखने का मजा मिलता है, और कुछ टाइटल्स पर आप 4K क्वालिटी, Dolby Vision और Dolby Atmos ऑडियो का भी आनंद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: जियो का सबसे सस्ता फैमिली पोस्टपेड प्लान: कीमत कम, फायदे दमदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >