Jio vs Airtel vs Vi: 200 रुपये से कम में कौन दे रहा ज्यादा फायदा? रिचार्ज करने से पहले देखें ऑप्शन

Jio vs Airtel vs Vi: जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया अपने यूजर्स के लिए अलग-अलग दाम और फायदे वाले प्रीपेड प्लान पेश करती हैं. अगर आप भी इनके यूजर हैं और सस्ता प्लान ढूंढ रहे हैं तो यहां हम आपको इन तीनों के ऐसे प्लान्स बताने जा रहे हैं 200 रुपये से कम में मिल जाते हैं.

Jio vs Airtel vs Vi: देश की तीन प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के लाखों-करोड़ों यूजर्स हैं. तीनों कंपनियां अपने यूजर्स के लिए अलग-अलग दाम और फायदे वाले प्रीपेड प्लान पेश करती हैं. हर रिचार्ज प्लान्स को यूजर्स की जरूरत के हिसाब से तैयार किया जाता है. इन प्लान्स में आपको अच्छा-खासा डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं. कई ऐसे यूजर्स हैं जो सस्ते प्लान्स की तलाश में रहते हैं, इसलिए आज हम आपको इन तीनों कंपनियों के 200 रुपये से कम में आने वाले प्लान्स की जानकारी देने जा रहे हैं. आइए इन प्लान्स में मिलने वाले बेफिट्स पर एक नजर डालते हैं. 

Jio के 198 रुपये वाले प्लान में क्या मिलते हैं फायदे?

जियो का 198 रुपये वाला प्रीपेड प्लान काफी बढ़िया है. इसमें आपको हर दिन 2GB इंटरनेट और 100 SMS मिलते हैं. इतना ही नहीं, इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है. साथ ही JioTV और JioCloud की सर्विसेज का एक्सेस बिल्कुल मुफ्त में दिया जा रहा है. इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिन तक रहती है.

Airtel के 199 रुपये वाले प्लान में क्या मिलते हैं फायदे?

Airtel का 199 रुपये वाला रिचार्ज प्लान भी काफी पॉपुलर है. इसमें आपको 2GB इंटरनेट डेटा मिलता है, जिसे आप अपनी मर्जी से इस्तेमाल कर सकते हैं. कॉलिंग की टेंशन भी खत्म है क्योंकि किसी भी नेटवर्क पर आप अनलिमिटेड बात कर सकते हैं. साथ ही इसमें स्पैम कॉल से बचाने के लिए प्रोटेक्शन और फ्री हेलो ट्यून का मजा भी दिया जा रहा है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है.

Vi के 199 रुपये वाले प्लान में क्या मिलते हैं फायदे?

Vi के पास भी एयरटेल की तरह 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान मौजूद है. इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इतना ही नहीं, इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 2GB डेटा और डेली 100 SMS मिलते हैं. लेकिन ध्यान रहे, इस प्लान में आपको न तो कोई ओटीटी सब्सक्रिप्शन मिलता है और न ही फ्री हेलो ट्यून जैसी एक्स्ट्रा बेनिफिट्स.

यह भी पढ़ें: Jio Recharge Plan: ₹350 से भी कम में जियो के ये 5 जबरदस्त प्लान्स, एक में तो कूट-कूट कर भरे हैं ऑफर्स

यह भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vi का ये प्लान आज करेंगे रिचार्ज, तो साल 2026 तक कर सकेंगे टेंशन फ्री कॉलिंग और स्ट्रीमिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >