Jio vs Airtel Cheapest Annual Plan: सालभर के रीचार्ज से छुट्टी देनेवाला सबसे सस्ता एन्युअल प्लान किसका?

Jio vs Airtel : अगर आप हर महीने फोन रीचार्ज कराना नहीं चाहते, तो हम आपको बता रहे हैं सस्ते लॉन्ग-टर्म रीचार्ज प्लान के बारे में. जानिए किसका प्लान है बेहतर-

Jio vs Airtel Cheapest Annual Plan: भारत के टेलीकॉम मार्केट में रिलायंस जियो और भारती एयरटेल दो सबसे बड़े ऑपरेटर्स हैं और दोनों कंपनियों ने अपने-अपने प्रीपेड प्लान्स का बड़ा पोर्टफोलियो बाजार में उतार रखा है. अगर आप अपना फोन हर महीने रीचार्ज नहीं कराना चाहते, तो हम आपको बताते हैं लॉन्ग-टर्म रीचार्ज प्लान के बारे में. मोटे तौर पर देखें, तो सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान जियो नहीं बल्कि एयरटेल की तरफ से ऑफर किया जा रहा है. आइए जानते हैं कि फायदों के मामले में इनके बीच क्या अंतर है.

एयरटेल का प्लान जियो से सस्ता

रिलायंस जियो का सबसे सस्ता एन्युअल प्लान 2,999 रुपये का है, वहीं एयरटेल का सबसे सस्ता एन्युअल प्लान 1,799 रुपये का है. ऐसे में देखा जाए, तो एयरटेल का एन्युअल प्लान, जियो वाले एन्युअल प्लान से 1200 रुपये सस्ता है. बात करें दोनों में फर्क की, तो एयरटेल का यह लंबी वैलिडिटी वाला प्लान अपने यूजर्स को डेली डेटा बेनिफिट ऑफर नहीं करता, वहीं दूसरी ओर रिलायंस जियो का सबसे सस्ता एन्युअल प्लान डेली डेटा के फायदों के साथ आता है.

Jio का सबसे सस्ता रीचार्ज! 150 रुपये से कम में भरपूर डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा

जियो का सबसे सस्ता एन्युअल प्लान

रिलायंस जियो की ओर से जो सबसे सस्ता एन्युअल प्लान ऑफर किया जा रहा है, उसकी कीमत 2,999 रुपये है और यह 365 दिनों की वैलिडिटी वाला है. इसमें यूजर्स को सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 2.5GB डेली डेटा और 100 SMS भेजने की सुविधा दी जा रही है. इसके साथ ही साथ, यह प्लान जियो ऐप्स (JioTV, JioCinema और JioCloud) का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करता है.

IPL 2024 Best Recharge Plan: जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के इन प्लान्स के साथ एंजॉय करें आईपीएल मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग

एयरटेल का सबसे सस्ता एन्युअल प्लान

एयरटेल के 1,799 रुपये वाला प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है. यह प्लान सब्सक्राइब करने पर सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है. इसके साथ ही, कुल 24GB डेटा और पूरी वैलिडिटी के दौरान 3600 SMS मिलते हैं. यह प्लान चुनने पर फ्री हेलोट्यून्स, Wynk Music और Apollo 24/7 Circle का ऐक्सेस दिया जा रहा है.

20, 24, 28 दिन के रीचार्ज का झंझट अब भूल जाइए, Jio के इस कैलेंडर प्लान के फायदों पर फिदा हो जाएंगे

अनलिमिटेड 5G डेटा का बेनिफिट मिलता है

यहां ध्यान देनेवाली बात यह है कि ऊपर बताये गए रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के दोनों एन्युअल प्लान्स में एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का बेनिफिट मिलता है. इसके लिए यूजर के पास 5G स्मार्टफोन होना जरूरी है और उनके क्षेत्र में 5G सेवा उपलब्ध होनी चाहिए.

Airtel का यह किफायती प्लान देता है 1 साल तक रीचार्ज की टेंशन से छुटकारा, भर-भर के मिलेंगे बेनिफिट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >