Jio के इस प्लान में मिलेगा Netflix, Prime Video, अनलिमिटेड 5G डेटा और बहुत कुछ

अगर आप OTT कंटेंट देखने के शौकीन हैं, तो Reliance Jio का 749 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इसमें Netflix से लेकर Prime Video, JioHotstar, अनलिमिटेड 5G डेटा, एड-ऑन SIM और Google Gemini AI जैसे बेनेफिट्स मिलते हैं.

Reliance Jio अपने यूजर्स के लिए कई तरह के प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान ऑफर करता है. हालांकि, कंपनी के पास पोस्टपेड सेगमेंट में ज्यादा ऑप्शन नहीं हैं, लेकिन जो प्लान मौजूद हैं, उनमें कई प्रीमियम बेनिफिट्स दिए जाते हैं. ऐसे में अगर आप Jio पोस्टपेड यूजर हैं और OTT प्लेटफॉर्म्स पर फिल्में व वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो Jio का एक खास प्लान आपके लिए शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है. यह प्लान सिर्फ कॉलिंग और डेटा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके साथ Netflix और Amazon Prime Video जैसे पॉपुलर OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी मिलता है. हम बात कर रहे हैं Jio के 749 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान की, जो प्रीमियम यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

क्या मिलेंगे फायदे?

Reliance Jio के 749 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. इसके साथ हर दिन 100 SMS और पूरे महीने के लिए 100GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है. अगर यूजर के पास 5G सपोर्ट वाला डिवाइस है और एरिया में Jio 5G उपलब्ध है, तो उन्हें अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलेगा. हालांकि, 100GB डेटा खत्म होने के बाद एक्स्ट्रा इस्तेमाल पर 10 रुपये प्रति GB के हिसाब से चार्ज देना होगा.

फैमिली यूजर्स के लिए भी खास

यह प्लान फैमिली यूजर्स के लिए भी काफी काम का साबित हो सकता है. इसमें एक ही अकाउंट के साथ 3 एक्स्ट्रा फैमिली SIM जोड़ सकते हैं. एड किये गए हर नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली SMS और प्लान में मिलने वाले हर बेनेफिट्स का फायदा मिलेगा. हालांकि, एक्स्ट्रा मेंबर्स को हर महीने सिर्फ 5GB डेटा का फायदा ही मिलेगा.

ध्यान रहे हर एक्स्ट्रा नंबर के लिए यूजर्स को मंथली 150 रुपये का चार्ज देना होगा.

जियो 749 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

OTT एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसके OTT बेनिफिट्स हैं. यूजर्स को Netflix Basic, Amazon Prime Lite और JioHotstar का सब्सक्रिप्शन बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के मिलेगा. यानी फिल्मों, वेब सीरीज, लाइव स्पोर्ट्स और एक्सक्लूसिव कंटेंट का मजा अलग-अलग सब्सक्रिप्शन खरीदे बिना लिया जा सकता है.

इसके अलावा, इस प्लान में 18 महीनों के लिए Google Gemini का फ्री सब्सक्रिप्शन और 5TB फ्री गूगल क्लाउड स्टोरेज का फायदा भी यूजर्स को मिलेगा.

हालांकि, ध्यान रखें कि 749 रुपये की कीमत में GST शामिल नहीं है. यानी हर महीने अंतिम बिल टैक्स जुड़ने के बाद थोड़ा ज्यादा आएगा.

अगर आप ज्यादा स्ट्रीमिंग करते हैं, प्रीमियम OTT कंटेंट देखते हैं और पूरे परिवार के लिए एक पोस्टपेड प्लान चाहते हैं, तो Jio का यह प्लान आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: फीचर फोन यूजर्स के लिये Jio लाया नये प्लान्स, जानें कीमत और बेनिफिट्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >