Jio दे रहा 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 912GB डेटा, कीमत जान Airtel-Vi ने भी टेके घुटने

Jio Annual Plan: जियो का ₹3599 वाला प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है, जिसमें यूजर्स को कुल 912GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS, 90 दिनों के लिए JioHotstar का एक्सेस के साथ क्लाउड स्टोरेज की सुविधा भी मिलती है. यह प्लान साल भर के लिए एक सुविधाजनक और वैल्यू फॉर मनी रिचार्ज विकल्प बनकर उभरता है.

Jio Annual Plan: रिलायंस जियो ने अपने 46 करोड़ से ज्यादा यूजर्स को एक बार फिर बड़ी राहत दी है. कंपनी ने एक लॉन्ग-टर्म रिचार्ज प्लान पेश करती है, जिससे सिर्फ एक बार रिचार्ज करने पर आपका सिम पूरे साल यानी 365 दिन तक एक्टिव रहेगा. जियो ने ऐसे यूजर्स के लिए लंबे वैधता वाले प्लान्स लॉन्च किए हैं, जो सालभर बिना किसी झंझट के मोबाइल सर्विस का फायदा उठाना चाहते हैं.

जियो के पोर्टफोलियो में हमें दो सालाना रिचार्ज प्लान देखने को मिलते हैं, जिनकी कीमत ₹3599 और ₹3999 रुपये है. इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग, भरपूर डेटा और OTT सब्सक्रिप्शन जैसे फायदे एक ही पैक में मिलते हैं. आज हम बात करने जा रहे ₹3599 वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में और जानेंगे यह प्लान किन यूजर्स के लिए बेस्ट है.

Jio का ₹3599 वाला प्लान 

जियो का यह प्लान 365 दिनों की फुल वैधता के साथ आता है. इसमें यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके अलावा रोजाना 100 SMS और कुल 912GB हाई-स्पीड डेटा (यानि प्रतिदिन 2.5GB) दिया जा रहा है. डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64kbps हो जाती है. इस प्लान में Jio के TRUE 5G सर्विस का एक्सेस भी शामिल है.

यह भी पढ़ें: ₹5 के खर्च पर दबा के करें बातें, Jio के सालभर की वैलिडिटी वाले प्लान ने कराई मौज

जियो ने अपने यूजर्स को और अधिक वैल्यू देने के लिए इस प्लान में OTT बेनिफिट्स और क्लाउड स्टोरेज की सुविधा जोड़ दी है. इस प्लान में यूजर्स को JioHotstar की 90 दिनों की फ्री सब्सक्रिप्शन मिलती है. इसके साथ ही इस प्लान में 50GB Jio AI Cloud Storage और JioTV का फ्री एक्सेस भी शामिल है.

किनके लिए यह प्लान है बेस्ट 

यह प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जिन्हें ज्यादा मात्रा में डेटा की जरूरत होती है और जो बिना रुकावट स्ट्रीमिंग का आनंद लेना चाहते हैं. इसका मतलब यह है कि यूजर्स को हर महीने रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. खास बात यह है कि यह प्लान ओटीटी एक्सेस और क्लाउड स्टोरेज जैसी सुविधाओं शामिल है, जिससे यह मनोरंजन प्रेमियों के साथ-साथ प्रोडक्टिविटी यूजर्स की जरूरतों को भी पूरा करता है.

यह भी पढ़ें: Jio के इन 3 प्लान्स में मिल रहा फुल OTT का मजा, JioHotstar से लेकर ZEE5 तक सब ₹200 के अंदर

यह भी पढ़ें: Jio के 84 दिनों वाले ये तीन प्लान्स दे रहे छप्पर फाड़ बेनिफिट्स, कीमत ₹1000 से भी कम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >