Jio Rs 198 vs Rs 199 Plan: आखिर सिर्फ ₹1 का अंतर आपको क्या एक्स्ट्रा देता है? जानें यहां

Jio के ₹198 और ₹199 प्लान में सिर्फ ₹1 का फर्क है. लेकिन चुनाव आसान नहीं है. एक तरफ छोटा वैलिडिटी वाला ज्यादा डेटा मिलता है, तो दूसरी तरफ लंबे समय तक चलने वाला बैलेंस्ड पैक है. असल में यह फर्क आपकी जरूरत स्पीड या दिनों पर पूरा डिपेंड करता है.

जियो ने अब करीब ₹198 वाले सेगमेंट में दो प्लान पेश कर दिए हैं. खास बात ये है कि हाल ही में कंपनी ने नया ₹199 वाला किफायती पैक भी लॉन्च किया है. दिलचस्प बात ये है कि पहले से ही Jio के पास ₹198 का एक और प्रीपेड प्लान मौजूद है. अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या जियो इनमें से किसी एक प्लान को हटाने या बदलने की तैयारी में है? या फिर सिर्फ ₹1 का फर्क वाकई कोई बड़ा बदलाव लाता है? अगर आप भी इसी कन्फ्यूजन में हैं कि ₹198 और ₹199 वाले इन दोनों प्लानों में क्या अंतर है और किसमें ज्यादा फायदा मिलता है, तो आइए आपको बताते हैं.

Jio का ₹198 वाला प्लान

  • प्लान टाइप: यह एक True 5G अनलिमिटेड प्लान है. 
  • मुख्य फायदे: इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, रोज 2GB डेटा (कुल 28GB) और रोज 100 SMS भी मिलते हैं. डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड कम होकर 64 Kbps रह जाती है. अगर आपका फोन और एरिया 5G सपोर्ट करता है तो आपको अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है.
  • वैलिडिटी: 14 दिन
  • एक्स्ट्रा फायदे: इसमें आपको JioTV और JioAICloud जैसी सर्विसेज का एक्सेस मिलता है.
  • रोज का खर्च: इस प्लान की औसत कीमत करीब ₹14.14 प्रति दिन पड़ती है.

Jio का ₹199 वाला प्लान

  • प्लान टाइप: ये Jio का एक वैल्यू प्लान है, जो नए लॉन्च हुए Affordable Pack कैटेगरी में आता है.
  • मुख्य फायदे: इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, रोज 1.5 GB डेटा (पूरे प्लान में 27 GB) और हर दिन 100 SMS का फायदा मिलता है. हाई-स्पीड डेटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट चलता रहेगा, लेकिन स्पीड 64 Kbps हो जाएगी.
  • वैधता: 18 दिन
  • एक्स्ट्रा फायदे: इसमें JioTV और JioAICloud जैसी सुविधाओं का भी एक्सेस मिलता है.
  • रोज का खर्च: इस प्लान की कीमत लगभग ₹11.05 प्रति दिन पड़ती है.

₹1 का फर्क समझिए

सिर्फ ₹1 का फर्क आपको दो बिल्कुल अलग तरह के फायदे दे सकता है. अगर आप चाहें तो 5G फोन पर 14 दिनों तक अनलिमिटेड डेटा का मजा ले सकते हैं, या फिर उसी ₹1 को छोड़कर 18 दिनों तक हर दिन 1.5GB डेटा पा सकते हैं. मतलब साफ है. थोड़ा सा समझदारी से चुनाव करके आप या तो अनलिमिटेड स्पीड वाला छोटा पीरियड चुन सकते हैं या फिर थोड़ा कम डेटा लेकिन ज्यादा दिनों तक चलने वाला फायदा.

वहीं अगर आपके पास 4G डिवाइस है, तो ऑप्शन और भी दिलचस्प हो जाता है. आपको 14 दिनों के लिए 2GB रोज या फिर 18 दिनों के लिए 1.5GB रोज डेली मिलता है. यानी सिर्फ ₹1 का अंतर आपको स्पीड, डेटा और दिनों के बीच एक स्मार्ट ट्रेड-ऑफ करने का मौका देता है.

यह भी पढ़ें: Jio या Airtel? ₹355 में किसका प्लान है ज्यादा फायदेमंद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >