123 रुपये वाला 28 दिन का जियो रिचार्ज, फायदे जान लीजिए

जियो ने 123 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है जिसमें 28 दिन की वैलिडिटी, रोजाना 0.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं. साथ ही JioSaavn और JioTV का ऐक्सेस भी मिलेगा, लेकिन यह सिर्फ जियो भारत फोन यूजर्स के लिए है

भारत में टेलीकॉम कंपनियों की रेस लगातार तेज हो रही है और इसी बीच जियो ने अपने पोर्टफोलियो में एक ऐसा प्लान शामिल किया है जो खासतौर पर बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है. 123 रुपये का यह प्लान न सिर्फ सस्ता है बल्कि इसमें कॉलिंग, डेटा और एसएमएस जैसे सभी जरूरी फायदे भी दिए गए हैं. हालांकि, यह ऑफर हर किसी के लिए उपलब्ध नहीं है, बल्कि चुनिंदा ग्राहकों को ही इसका लाभ मिलेगा.

प्लान की वैलिडिटी और कीमत

जियो का यह प्लान 123 रुपये में आता है और इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है. यानी एक बार रिचार्ज करने पर यूजर्स को पूरे महीने तक टेलीकॉम सेवाओं का फायदा मिलेगा. इतनी कम कीमत में लंबी वैलिडिटी देना इसे खास बनाता है.

डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स

इस प्लान में रोजाना 0.5GB डेटा मिलता है. कुल मिलाकर यूजर्स को पूरे 28 दिनों में 14GB डेटा का फायदा होगा. डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 64Kbps तक सीमित हो जाएगी. इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और पूरे वैलिडिटी पीरियड में 300 SMS भी शामिल हैं.

एडिशनल फायदे भी मिलेंगे

जियो ने इस प्लान को और आकर्षक बनाने के लिए इसमें JioSaavn और JioTV का ऐक्सेस भी दिया है. यानी यूजर्स संगीत और टीवी कंटेंट का मजा भी ले सकते हैं.

किन्हें मिलेगा फायदा

सबसे अहम बात यह है कि यह प्लान सभी ग्राहकों के लिए नहीं है. इसे खास तौर पर जियो भारत फोन यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है. जियो भारत फीचर फोन कंपनी ने अलग-अलग ब्रांड्स के साथ मिलकर पेश किए हैं और यह प्लान उन्हीं यूजर्स को टार्गेट करता है.

ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक्स में किसी भी वक्त बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: 200 दिन की वैलिडिटी और 500GB डेटा, जियो का धमाकेदार ऑफर

यह भी पढ़ें: Jio Recharge Plans: डेटा-कॉलिंग या OTT, बजट और जरूरत के हिसाब से चुनें 84 दिनों वाला बेस्ट प्लान

प्रभात खबर पर पहली बार अनुभव सिन्हा बेबाक, पीएम मोदी से राष्ट्रवाद तक सब पर खुलकर बोले
फुल पॉडकास्ट जल्द | प्रभात खबर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >