IPL फैंस के लिए खास Jio प्लान, 90 दिन तक मिलेगा फ्री JioHotstar और डेली 3GB डेटा

IPL 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर होगी. ऐसे में अगर आप भी ऐसे प्लान की तलाश में हैं, जिसमें आप फ्री जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिल जाए और ज्यादा डेटा का फायदा भी, तो Jio का 1199 रुपये वाला प्लान अच्छा ऑप्शन है. जानिए इसमें मिलने वाले बेनेफिट्स.

देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio के पोर्टफोलियो में कई सारे प्लान्स लिस्टेड हैं, जिसमें मंथली से लेकर एनुअल, ज्यादा डेटा और OTT जैसे बेनेफिट्स शामिल हैं. इन्हीं प्लान्स में से एक है 1199 रुपये वाला प्लान, जिसमें 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ-साथ कंपनी फ्री JioHotstar और ज्यादा डेटा का फायदा भी दे रही है. यानी बिना किसी रुकावट के आईपीएल लवर्स हर मैच लाइव देख सकते हैं, वो भी हर महीने रिचार्ज की टेंशन लिए बिना.

Jio का 1199 रुपये वाला प्लान

जियो के 1199 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इस दौरान यूजर्स किसी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और रोजाना 3GB डेटा का फायदा उठा सकते हैं. सबसे खास बात यह है कि अगर आप जियो के 5G यूजर हैं, तो आप इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा उठा सकते हैं. यानी सोशल मीडिया स्क्रोलिंग से लेकर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग तक के लिए जितना चाहे उतना डेटा आप इस्तेमाल कर सकते हैं, वो भी बिना किसी डेली लिमिट के.

Jio का 1199 रुपये वाला प्लान

JioHotstar के साथ मिलेंगे एक्स्ट्रा बेनेफिट्स

कॉलिंग-डेटा के अलावा, इस प्लान में कंपनी यूजर्स को कई सारे बेनेफिट्स भी दे रही है. जैसे कि 90 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन, फ्री JioTV एक्सेस, 50GB जियो AI क्लाउड स्टोरेज.

इतना ही नहीं, इस प्लान में पूरे 18 महीनों के लिए कंपनी यूजर्स को Google Gemini का फ्री एक्सेस भी दे रही है, जिसके साथ यूजर्स 2TB फ्री स्टोरेज का फायदा भी उठा सकते हैं. यानी एक रिचार्ज और लंबी वैलिडिटी से लेकर ज्यादा डेटा, फ्री OTT, फ्री एआई और फ्री स्टोरेज का फायदा यूजर्स को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के लिए परफेक्ट प्रीपेड प्लान्स, Airtel-Vi-Jio दे रहे फ्री JioHotstar

यह भी पढ़ें: जियो का खास प्लान, ₹79 में पूरे महीने उठाएं इस सर्विस का मजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >