Jio के 84 दिनों वाले ये तीन प्लान्स दे रहे छप्पर फाड़ बेनिफिट्स, कीमत ₹1000 से भी कम

Jio अपने करोड़ो यूजर्स के लिए कई सारे रिचार्ज के विकल्प देता है. जियो के 84 दिनों वाले तीन प्लान्स काफी चर्चा में हैं जिनकी कीमत ₹799, ₹859, ₹889 है. आज हमको आपको इन्हीं तीन प्लान्स में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं.

Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है. देश के 46 करोड़ मोबाइल यूजर्स जियो नेटवर्क से जुड़े हुए हैं. अगर आप भी जियो यूजर हैं और लंबे समय तक चलने वाले किफायती रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम साबित हो सकती है. आज हम आपको जियो के ऐसे तीन रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताएंगे, जिनमें 84 दिनों की वैधता के साथ बेहतरीन सुविधाएं मिलती हैं. आइए विस्तार से जानते हैं इन तीनों प्लान्स के बारे में

Jio का ₹799 वाला प्लान

जियो का ₹799 वाला प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है. इस प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों तक अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही रोजाना 1.5GB डेटा और 100 SMS मुफ्त में दिए जाते हैं. खास बात यह है कि इस प्लान में यूजर्स को JioHotstar का फ्री एक्सेस भी मिलता है.

यह भी पढ़ें: Jio के 72 दिनों वाले प्लान ने कर दी एयरटेल-वीआई की हवा टाइट, मिलेगा अनलिमिटेड कॉल और 164GB डेटा

Jio का ₹859 वाला प्लान

जियो का ₹859 वाला प्लान भी 84 दिनों की वैधता के साथ आता है. इस प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों तक अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके अलावा, रोजाना 2GB डेटा और 100 SMS का लाभ भी मिलता है. खास बात यह है कि इस प्लान में भी JioHotstar की फ्री एक्सेस उपलब्ध है.

Jio का ₹889 वाला प्लान

जियो का ₹889 वाला प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है. इस प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों तक अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही रोजाना 1.5GB डेटा और 100 SMS मुफ्त मिलते हैं. इस प्लान में यूजर्स को JioHotstar का फ्री एक्सेस भी दिया जा रहा है. इसके अलावा, जियो सावन का फ्री एक्सेस भी इस प्लान में शामिल है.

यह भी पढ़ें: Jio vs Airtel: ₹500 के अंदर कौन सी कंपनी दे रही ज्यादा बेनिफिट्स, तुलना देखने के बाद ही चुनें बेस्ट प्लान

यह भी पढ़ें: BSNL के इन 3 प्लान्स ने मचाया हड़कंप, ₹300 से भी कम में मिल रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का मजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >