Jio का पैसा वसूल रिचार्ज प्लान्स! Netflix-Prime के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा

अगर आप Jio यूजर हैं और ऐसे प्लान्स की तलाश में हैं, जिसमें आपको OTT का फ्री सब्सक्रिप्शन मिले तो आज हम आपके लिए दो प्लान्स लेकर आए हैं. जिसमें आपको OTT के साथ-साथ अनलिमिटेड डेटा भी मिलेगा.

अगर आप जियो यूजर हैं और हर महीने Netflix-Prime सब्सक्रिप्शन पर पैसे बर्बाद कर रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़िएगा. क्योंकि, प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी Jio अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई सारे रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है. जिससे वे अपने हिसाब से प्लान को सेलेक्ट कर सकें. ऐसे में जियो अपने यूजर्स को खास एंटरटेनमेंट प्लान्स भी ऑफर कर रही है. जिसमें यूजर्स को Netflix-Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. साथ ही इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा और भी कई बेनेफिट्स मिलेंगे. तो फिर चलिए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में.

यह भी पढ़ें: Jio के 84 डेज वाले 3 धाकड़ प्लान; अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा भर-भर कर डेटा, चुनें अपने लिए बेस्ट

Jio का ₹1299 वाला प्लान

रिलायंस जियो अपने करोड़ों यूजर्स को 1299 रुपये का प्लान ऑफर कर रहा है. इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली के 100 फ्री sms का फायदा मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान में 2GB डेटा भी रोजाना यूजर्स को मिलेगा. ऐसे में 5G स्मार्टफोन यूजर्स को अनलिमिकटेड डेटा का फायदा मिलेगा.

वहीं, OTT कि बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को Netflix का मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा. इसके अलावा 90 दिनों के लिए Jio Hotstar, jio TV का भी फ्री एक्सेस मिलेगा. जियो का ये प्लान ऐसे यूजर्स के लिए बेस्ट है, जिन्हें सिर्फ Netflix का सब्सक्रिप्शन चाहिए. वे आराम से 1299 रुपये में Netflix के साथ-साथ Jio Hotstar का भी मजा ले सकेंगे.

Jio का ₹1029 वाला प्लान

रिलायंस जियो का 1029 रुपये वाला प्लान 1299 रुपये वाले प्लान की तरह ही है. इस प्लान में भी यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली के 100 फ्री sms का फायदा मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान में भी 2GB डेटा रोजाना यूजर्स को मिलेगा. जिससे 5G स्मार्टफोन यूजर्स को अनलिमिकटेड डेटा का फायदा उठा सकेंगे.

वहीं, OTT कि बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को Netflix की जगह Amazon Prime Lite का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान में भी 90 दिनों के लिए Jio Hotstar, jio TV का भी फ्री एक्सेस मिलेगा. जियो का ये प्लान ऐसे यूजर्स के लिए बेस्ट है, जिन्हें सिर्फ Prime का सब्सक्रिप्शन चाहिए.

यह भी पढ़ें: JIO लाया जबरदस्त प्लान, अब 336 दिनों तक नंबर रहेगा ऑन, कीमत बस इतनी…

यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए रिचार्ज? JIO का यह प्लान है बेस्ट ऑप्शन, मिलेगी 336 दिनों की वैलिडिटी

यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए सस्ता प्लान? तो फिर JIO, Airtel, BSNL और VI के ये प्लान्स रहेंगे बेस्ट ऑप्शन

यह भी पढ़ें: बार-बार 4G में शिफ्ट हो जा रहा है 5G नेटवर्क? ये सेटिंग कर लें ऑन, नहीं होगी दिक्कत

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >