Jio Recharge Plan: 8 रुपये में हर दिन मिलेगा 2.5 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग

Reliance Jio Recharge Plan - हम एक ऐसे किफायती रीचार्ज प्लान (Jio recharge) के बारे में बता रहे हैं, जिसमें अनलिमिटेड डेटा-कॉलिंग और कई सुविधाएं मिलती हैं.

Jio Recharge Plans 2024 : मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) के पोर्टफोलियो में कई किफायती रीचार्ज प्लान्स (Affordable Recharge Plans) हैं. हम जियो के एक ऐसे स्पेशल प्लान के बारे में आपको बता रहे हैं, जिसमें अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग, एसएमएस के अलावा कई और फायदे ऑफर किये जाते हैं.

जियो का एन्युअल प्लान
रिलायंस जियो का यह रीचार्ज एक एन्युअल प्लान (Reliance Jio Annual Plan) है, यानी यह एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान को सब्सक्राइब करने के लिए आप एकमुश्त 2999 रुपये देते हैं, लेकिन इसके साथ मिलनेवाले फायदे के हिसाब से हर दिन का खर्च काफी कम हो जाता है. जियो के इस रीचार्ज में अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और कई सुविधाएं मिलती हैं.

599 रुपये में फैमिली के हर एक मेंबर की मौज! Jio और Airtel यूजर्स को रिचार्ज पर बड़ा फायदा

Jio 2999 Plan Benefits
रिलायंस जियो के 2999 रुपये वाले एन्युअल प्रीपेड रीचार्ज प्लान (Jio Rs 2999 Prepaid Recharge Plan) के बारे में हम आपको बता रहे हैं. जियो का यह रीचार्ज पैक 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में हर दिन 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है. इस तरह पूरी वैलिडिटी के दौरान 912.5GB डेटा मिलता है.

8 रुपये में 2.5 जीबी डेली डेटा
365 दिनों की वैलिडिटी वाले जियो के इस रीचार्ज प्लान का हर दिन का खर्च 8 रुपये से भी कम बैठता है. इस पैक में आपको रोजाना 2.5 जीबी डेटा इस्तेमाल करने को मिलता है. इसके अलावा, इस पैक पर जियो अनलिमिटेड 5जी डेटा फ्री में ऑफर कर रहा है. यानी डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाने के बाद जियो यूजर को अनलिमिटेड 5जी डेटा का फायदा मिलेगा. इसके लिए आपके फोन में जियो का 5जी सपोर्ट मौजूद होना चाहिए.

Jio और Airtel को टेंशन देने के लिए इस कंपनी ने बढ़ा दी Rs 151 वाले प्लान की Validity

Jio 2999 Plan other Benefits
जियो के 2999 रुपये वाले रीचार्ज प्लान के अन्य फायदों की बात करें, तो इसमें हर दिन 100 SMS फ्री और डेटा बेनिफिट्स भी मिलते हैं. इस प्लान से रीचार्ज करने पर जियो यूजर्स को जियो टीवी (JioTV), जियो सिनेमा (JioCinema), जियो सिक्योरिटी (JioSecurity), जियो क्लाउड (JioCloud) जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री ऑफर किया जाता है.

Jio का 2999 रुपये वाला प्लान क्या है?

यह एक एन्युअल (सालाना) प्रीपेड रीचार्ज प्लान है जो 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और अन्य बेनिफिट्स मिलते हैं.

इस प्लान में कितनी डेटा लिमिट मिलती है?

इस प्लान में हर दिन 2.5GB डेटा दिया जाता है, जिससे पूरे साल में 912.5GB डेटा मिलता है. इसके अलावा, Jio 5G सपोर्ट वाले यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है.

क्या कॉलिंग और SMS भी इस प्लान में शामिल हैं?

हां, इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ हर दिन 100 SMS फ्री मिलते हैं.

Jio 2999 रुपये वाले प्लान का रोजाना खर्च कितना होता है?

इस प्लान का रोजाना का खर्च 8 रुपये से भी कम आता है, जिसमें 2.5GB डेटा और अन्य बेनिफिट्स शामिल हैं.

इस प्लान में और कौन-कौन से बेनिफिट्स मिलते हैं?

JioTV, JioCinema, JioSecurity, और JioCloud जैसे Jio की ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान के साथ फ्री में दिया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >