Jio Recharge आज से हो गया महंगा, जानिए कितना बढ़ा आपकी जेब पर बोझ

Jio Recharge Plan Price Hike : जियो यूजर्स को अब अपना मोबाइल रीचार्ज करने के लिए ज्यादा खर्च करना होगा. यहां जानिए पहले से कितना बढ़ जाएगा खर्च.

Jio Recharge Plan Price Hike : आज,  यानी 3 जुलाई से रिलायंस जियो के प्लान्स महंगे हो गए हैं और अब जियो यूजर्स को पैक्स सब्सक्राइब करने के लिए अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी. जियो रीचार्ज प्लान्स 25 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं. पिछले हफ्ते प्लान्स के नये रेट का ऐलान करने के बाद कंपनी ने इसे आज, यानी 3 जुलाई से लागू कर दिया है.

जियो यूजर्स के मन में टैरिफ में बढ़ोतरी को लेकर अब भी कुछ सवाल और शंकाएं हैं. पुराने प्लान की नयी कीमत क्या हैं और कितना खर्च बढ़ जाएगा. हर कोई उस प्लान की नयी कीमत के बारे में जानना चाहता है, जो वह आमतौर पर अपने फोन के लिए रीचार्ज करता है. अगर आपके भी मन में ऐसे सवाल हैं और यह जानना चाहते हैं कि कीमत के मामले में पुराने प्लान से नये प्लान में कितना अंतर आया है, तो हम आपको बताते हैं.

Jio recharge plan new price list

एक महीने वाले किन प्लान्स के दाम बढ़ गए?

जियो के मंथली प्लान्स में 155 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ 189 रुपये हो गई है. इस प्लान में कुल 2जीबी डेटा ऑफर किया जाता है. जियो के 209 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ कर 249 रुपये हो गई है. इस प्लान में हर दिन 1जीबी डेटा मिलता है.

जियो के 239 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़कर 299 रुपये हो गई है. वहीं, 299 रुपये वाले प्लान की कीमत 349 रुपये, 349 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ने के बाद 399 रुपये और 399 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ा कर 449 रुपये कर दी गई है. ये सभी प्लान्स 28 दिनों की वैलिडिटी वाले हैं.

Jio Recharge हुआ महंगा, तो टेंशन न लें; ये रहा सस्ता वाला जुगाड़

Tariff Hike: दाम बढ़ाने में भी एयरटेल से आगे निकली जियो, जानिए कैसे

Jio यूजर्स को लगा झटका, रिचार्ज प्लान के बढ़ गये दाम,…

दो-तीन माह वाले प्लान की नयी कीमत क्या है?

रिलायंस जियो के 84 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान्स में 395 रुपये वाला प्लान अब 479 रुपये में आयेगा. इसमें यूजर्स कुल 6जीबी डेटा पाते हैं. इसी तरह 666 रुपये वाला पॉपुलर प्लान अब 799 रुपये में मिलेगा. 719 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर 859 रुपये कर दी गई है. महंगे प्लान्स की लिस्ट में 999 रुपये वाला प्लान भी शामिल है, जिसकी कीमत बढ़कर 1199 रुपये हो गई है.

जियो के 479 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर अब 579 रुपये कर दी गई है. इसमें हर दिन 1.5जीबी डेटा मिलता है. वहीं, 533 रुपये वाले प्लान की कीमत 629 रुपये कर दी गई है. इसमें यूजर्स को प्रतिदिन 2जीबी डेटा ऑफर किया जाता है. ये प्लान्स 56 दिनों की वैलिडिटी वाले हैं.

ये प्लान्स भी हो गए महंगे

रिलायंस जियो के 1559 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ कर 1899 रुपये हो गई है. इसमें जियो यूजर्स को कुल 24जीबी डेटा मिलता है. वहीं, 2999 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर 3599 रुपये कर दी गई है.

इन सबके अलावा, जियो ने डेटा ऐड-ऑन प्लान्स की भी कीमत बढ़ा दी है. 15 रुपये वाला 19 रुपये का हो गया है. 25 रुपये वाला प्लान 29 रुपये का हो गया है. वहीं, 61 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर 69 रुपये कर दी गई है.

कंपनी ने पोस्टपेड प्लान्स भी महंगे कर दिये हैं. 299 रुपये वाले प्लान की कीमत में बढ़ोतरी होने के बाद अब यह 349 रुपये में मिलेगा. इसमें 30जीबी डेटा ऑफर किया जाता है. इसी तरह, 75जीबी डेटा बेनिफिट्स ऑफर करनेवाले 399 रुपये वाले प्लान की कीमत 449 रुपये कर दी गई है.

Tariff Hike: टेलीकॉम इंडस्ट्री की सेहत सुधारेगी टैरिफ में बढ़ोतरी, रेटिंग एजेंसी ने बताया

Tariff Hike: एयरटेल, जियो द्वारा टैरिफ बढ़ोतरी क्या सच में जरूरी थी?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >