Jio Recharge: यह प्लान देगा अनलिमिटेड डेटा और धांसू OTT सब्सक्रिप्शन के बेनिफिट्स एक साथ

Jio Recharge Plan: यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो बिना किसी लिमिट के डेटा यूज करना चाहते हैं और OTT प्लैटफॉर्म्स का मजा लेना पसंद करते हैं.

Jio Recharge: अगर आप Jio के सबसे बेस्ट और सबसे ज्यादा बिकने वाले पोस्टपेड Individual पैक की तलाश में हैं, तो ₹649 वाला प्लान आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. यह प्लान न सिर्फ अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग ऑफर करता है, बल्कि इसमें आपको कई धांसू OTT सब्सक्रिप्शन का भी फायदा मिलता है. इस प्लान की वैधता आपके बिलिंग साइकल के अनुसार तय होती है. यही वजह है कि यह प्लान Jio यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर है.

Jio Recharge: ₹649 पोस्टपेड प्लान: अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग

जियो के इस प्लान में आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलता है, यानी इंटरनेट चलाने की कोई लिमिट नहीं. इसके अलावा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी शामिल है, जिससे आप बिना किसी रुकावट के कॉल कर सकते हैं. अगर SMS की बात करें, तो इस प्लान में 100 SMS प्रति दिन दिए जा रहे हैं, जिससे मैसेजिंग का भी कोई टेंशन नहीं रहेगा.

Jio Recharge: OTT सब्सक्रिप्शन का धमाकेदार फायदा

Jio के इस प्लान में आपको JioCinema, JioTV और JioCloud का एक्सेस मिलता हैJioCinema: इसमें आपको ढेरों वेब सीरीज, मूवीज और लाइव स्पोर्ट्स का एक्सेस मिलता है
JioTV: अगर आपको लाइव टीवी देखना पसंद है, तो इस ऐप पर सैकड़ों चैनल्स का मजा ले सकते हैं
JioCloud: इस स्टोरेज सर्विस की मदद से आप अपने जरूरी डेटा को ऑनलाइन स्टोर कर सकते हैं

Jio Recharge: किन यूजर्स के लिए है बेस्ट?

यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो बिना किसी लिमिट के डेटा यूज करना चाहते हैं और OTT प्लैटफॉर्म्स का मजा लेना पसंद करते हैं. अगर आप मूवी लवर, क्रिकेट फैन या स्टूडेंट हैं, तो यह प्लान आपके लिए परफेक्ट हो सकता है.

Jio Fiber vs Jio AirFiber: दोनों देते हैं कमाल की स्पीड, यहां जानें आपके लिए कौन-सा रहेगा बेस्ट

Jio vs Airtel vs Vi: किसका 2GB डेली डेटा प्लान सबसे सस्ता?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >