98 दिन वाले प्लान में भर-भर कर मिलेंगे बेनिफिट्स, करोड़ों यूजर्स की मौज

Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए एक नया रीचार्ज प्लान पेश किया है, जो 100 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ आता है. यह प्लान खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए है, जो लंबी वैलिडिटी चाहते हैं.

Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए एक खास रीचार्ज प्लान पेश किया है. इसकी कीमत 999 रुपये है और इसमें 98 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. इस तरह कुल डेटा बेनिफिट 196GB है. इसके साथ ही, जियो का यह प्लान 5G डेटा ऐक्सेस भी देता है, बशर्ते आपके क्षेत्र में 5G कनेक्टिविटी उपलब्ध हो.

1 हजार रुपये के खर्च पर 3 महीने से अधिक समय के लिए रहें टेंशन फ्री

जियो के इस रीचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और ओटीटी स्ट्रीमिंग के लिए जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. यह प्लान खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए है, जो लंबी वैलिडिटी और इंटरनेट डेटा के साथ एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स चाहते हैं. इस तरह आप लगभग 1 हजार रुपये खर्च कर तीन महीने से अधिक समय के लिए डेटा कॉलिंग के रीचार्ज की टेंशन से पूरी तरह फ्री हो सकते हैं.

Starlink को बिना नीलामी के मिला स्पेक्ट्रम, तो उखड़े Jio के मिजाज, कह दी ऐसी बात

JioStar की वेबसाइट हो गई लाइव, प्लान्स 15 रुपये से शुरू, मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज

BSNL vs Jio: 70 दिनों की वैलिडिटी वाला किसका प्लान सस्ता? खुद देखें अंतर

Jio, Airtel, Vi, BSNL में किसका नेटवर्क है बेस्ट? OpenSignal ने बताया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >