टोल प्लाजा पर लंबी कतारों से मिलेगा छुटकारा, Jio Payments Bank ‘एडवांस इलेक्ट्रोनिक टोल कलेक्शन’ का करेगा इस्तेमाल

Jio Payments Bank: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की कंपनी जियो पेमेंट्स बैंक अब देश के नए MLFF टोल सिस्टम प्रोजेक्ट का हिस्सा बन गई है. इसके तहत गुड़गांव से जयपुर हाईवे पर दो टोल प्लाजा पर अब बिना रुके टोल वसूली की सुविधा शुरू की जाएगी.

Jio Payments Bank: जियो पेमेंट्स बैंक को फासटैग ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन पर बेस्ड मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोल कलेक्शन सिस्टम को लागू करने के लिए दो टोल प्लाजा का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. जियो पेमेंट्स बैंक, एक डिजिटल-फर्स्ट पेमेंट्स बैंक है और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की सहायक कंपनी है. इसे गुरुग्राम-जयपुर के बीच शाहजहांपुर और मनोहरपुरा में मैनेजमेंट के लिए दो टोल पलाजा मिले हैं . MLFF टोलिंग सिस्टम, टोल वसूल करने का एक तरीका है जिसमें गाड़ियों की पहचान कर उसे क्लासिफाई करना और टोल चार्ज करना शामिल है.

FASTag बेस्ड MLFF टोल कलेक्शन सिस्टम कैसे काम करता है?

इस नई सिस्टम में टोल प्लाजा पर गाड़ियों को रोकने, धीरे करने या किसी तय लेन में जाने की जरूरत नहीं पड़ती. गाड़ियों से टोल चार्ज करने के लिए रेडियो फीक्वेंसी की पहचान, एएनपीआर, डेडिकेटेड शॉर्ट रेंज कम्युनिकेशन और ग्लोबल नैविगेशन सैटेलाइट सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है. इस तकनीक के इस्तेमाल से वाहनों को टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ेगा और यातायात बढ़िया तरीके से चलता रहेगा. 

जियो पेमेंट्स बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ विनोद ईश्वरन ने कहा, ‘हमारा मिशन हर पेमेंट को डिजिटल बनाना, ढांचागत सुविधाओं को देश के कोने-कोने में पहुंचाना और देश के नागरिकों को बेहतर फाइनेंशियल सर्विस देना है. हम मोबिलिटी की क्षमता को लगातार बढ़ा रहे हैं ताकि टोल वसूल करने का काम बेहतर तरीके से किया जा सके.’

जियो पेमेंट्स बैंक ने बढ़ाया टोल नेटवर्क

इन दोनों प्लाजा के कॉन्ट्रैक्ट भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (IHMCL) द्वारा लाए गए टेंडर के अंदर किए गए हैं. जियो पेमेंट्स बैंक, पहले से ही देशभर के राजमार्गें पर 11 टोल प्लाजा का काम संभाल रहा है. टोल मैनेजमेंट के दो और नए प्रोजेक्ट मिलने के साथ ही जियो पेमेंट्स बैंक देश की बनावट से जुड़े सुविधाओं के काम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार नजर आ रहा है. इस काम में उसे जियो प्लेटफॉर्म्स की डिजिटल सुनते की भी मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें: JIO का नया AI असिस्टेंट, छोटे दुकानदारों के लिए 24×7 डिजिटल सहायक, सेल्स बढ़ाएगा, 10 भाषाओं में आएगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >