डेटा खपत में रिलायंस जियो बना दुनिया का नंबर वन नेटवर्क, चीनी कंपनियों से आगे निकली

Jio News: जियो 5जी नेटवर्क से जुड़े करीब 13 करोड़ ग्राहक बड़ी तादाद में डेटा का उपयोग करते हैं. अभी जियो के 5जी नेटवर्क पर बिना शुल्क अनलिमिटेड डेटा उपलब्ध है.

Jio News: चीनी कंपनियों को पीछे छोड़ कर रिलायंस जियो दुनिया भर में डेटा खपत के मामले में नंबर वन कंपनी बन गई है. कंपनी के जून तिमाही के नतीजों में इस बात का खुलासा हुआ कि जियो नेटवर्क पर डेटा खपत तिमाही में 44 एक्साबाइट यानी 4400 करोड़ जीबी से आगे निकल गई है. यह पिछले साल के मुकाबले करीब 33 फीसदी का उछाल है. देश में पहली बार किसी टेलीकॉम नेटवर्क पर ग्राहक औसतन प्रति दिन 1 जीबी से कुछ अधिक का इस्तेमाल कर रहे हैं.

13 करोड़ ग्राहक जियो 5जी पर

जियो 5जी नेटवर्क से जुड़े करीब 13 करोड़ ग्राहक बड़ी तादाद में डेटा का उपयोग करते हैं. अभी जियो के 5जी नेटवर्क पर बिना शुल्क अनलिमिटेड डेटा उपलब्ध है. 5जी ग्राहकों की यह संख्या कितनी बड़ी है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अगर चीन को छोड़ दें तो यह नंबर दुनिया में सबसे बड़ा है. बताते चलें कि जियो के करीब 49 करोड़ ग्राहक हैं, जिनमें से 4 करोड़ के आस-पास पिछले साल भर में जियो नेटवर्क से जुड़े हैं.

Jio ने लॉन्च किया नया रिचार्ज प्लान, FREE कॉलिंग के साथ 98 दिनों के लिए मिल रहा अनलिमिटेड 5G डेटा

कस्टमर फर्स्ट दृष्टिकोण

तिमाही नतीजों पर रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश एम अंबानी ने कहा, गुणवत्तापूर्ण उच्च कवरेज वाला, किफायती इंटरनेट डिजिटल इंडिया की रीढ़ है और जियो को इसमें योगदान देने पर गर्व है. हमारे नये प्रीपेड प्लान्स, 5G और AI के क्षेत्र में इनोवेशन और सतत विकास को को बढ़ावा देंगे. कस्टमर फर्स्ट दृष्टिकोण के साथ, अपने बेहतर नेटवर्क और नये सेवा प्रस्तावों के दम पर जियो अपनी मार्केट लीडरशिप को और मजबूत करेगा.

फिक्स्ड वायरलेस में भी जियो ने झंडे गाड़े

फिक्स्ड वायरलेस के मामले में भी जियो ने झंडे गाड़ दिये हैं. 10 लाख से अधिक घरों व परिसरों को एयरफाइबर से सबसे तेजी से जोड़ने वाली जियो पहली कंपनी बन गई है. डेटा खपत के साथ जियो के ग्राहक मोबाइल पर बातें भी खूब कर रहे हैं. कंपनी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग तिमाही में 1.42 ट्रिलियन मिनट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई जो 6 फीसदी अधिक है.

मुख्य बातें –

डेटा खपत जून तिमाही में 4400 करोड़ जीबी से अधिक रहा
लगभग 33 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी डेटा की खपत
हर ग्राहक औसतन 1 जीबी प्रति दिन कर रहा इस्तेमाल

Jio यूजर्स को लगा झटका, रिचार्ज प्लान के बढ़ गये दाम, अब देने होंगे इतने अधिक पैसे

JIO, Airtel और VI यूजर्स के लिए खुशखबरी, इन सस्ते रिचार्ज प्लान्स से सिम कार्ड को रख सकते हैं एक्टिव

Jio यूजर्स को लगा झटका, अब हर महीने देने होंगे इतने पैसे ज्यादा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >