IND vs PAK मैच से पहले Jio ने पेश किया ₹195 वाला प्लान, 90 दिनों का JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिल रहा फ्री

Jio ने एक नया ₹195 डेटा-ओनली प्लान पेश किया है, जिसमें यूजर्स को JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन की सुविधा मिलेगी. यह प्लान कुल 90 दिनों की वैधता के साथ आता है.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले रोमांच मुकाबले के बीच, रिलायंस जियो ने क्रिकेट प्रशंसकों के लिए खास JioHotstar एंटरटेनमेंट प्लान लॉन्च किया है. Jio ने अपने मोबाइल यूजर्स के लिए एक नया डेटा-ओनली पैक पेश किया है, जिसमें डेटा लाभ के साथ इसके नए ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. यह मोबाइल सब्सक्रिप्शन प्लान खासतौर पर क्रिकेट प्रेमियों के लिए पेश किया गया है, जिससे वे टूर्नामेंट के दौरान लाइव मैच का लुत्फ उठा सकें और अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट का आनंद ले सकें. आइये विस्तार से जानते हैं इस जिओ के नए प्लान के बारे में.

Jio का ₹195 वाला प्लान   

Jio ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खास ₹195 डेटा पैक लॉन्च किया है, जिसमें 15GB हाई-स्पीड डेटा और JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन शामिल है. इस पैक की वैधता 90 दिनों की होगी, जिससे यूजर्स पूरे क्रिकेट सीजन का लुत्फ उठा सकेंगे. हाई-स्पीड डेटा समाप्त होने के बाद भी यूजर्स 64 Kbps की स्पीड पर अनलिमिटेड ब्राउजिंग जारी रख सकते हैं. हालांकि, इस पैक का उपयोग करने के लिए एक सक्रिय बेस सर्विस प्लान अनिवार्य होगा. 

इसके अतिरिक्त रिलायंस जियो ने क्रिकेट फैंस के लिए क्रिकेट ऑफर अनलिमिटेड डेटा पैक पेश किया है, जिसकी कीमत 49 रुपये है. इस प्लान में 1 दिन के लिए 25GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है.

Jio का ₹949 वाला प्लान

इसके अलावा, Jio अपने एंटरटेनमेंट ऑफर्स के तहत ₹949 का खास प्रीपेड प्लान पेश कर रहा है, जिसमें ग्राहकों को 84 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा (कुल 168GB) और 100 SMS प्रति दिन की सुविधा मिलती है. हाई-स्पीड डेटा खत्म होने के बाद यूजर्स 64 Kbps की स्पीड पर अनलिमिटेड ब्राउजिंग जारी रख सकते हैं. इस प्लान के तहत यूजर्स को 84 दिनों के लिए JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है, साथ ही योग्य ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी शामिल है. अन्य बेनेफिट्स में JioTV और JioCloud ऐप्स का फ्री एक्सेस भी उपलब्ध है.

यह भी पढ़े: JioCinema और Disney+ Hotstar के मर्जर का IPL फैंस को हुआ नुकसान, मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मैच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >