BGMI लवर्स को Jio का तोहफा, ₹600 से भी कम में पेश किए 2 धमाकेदार ‘गेमिंग प्लान्स’

Jio Gaming Plans: रिलायंस जियो और पॉपुलर मोबाइल गेम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के डेवलपर Krafton India के साथ मिलकर ने दो नए प्रीपेड गेमिंग प्लान लॉन्च किए हैं. इनकी कीमत 495 रुपये और 545 रुपये रखी गई है. इन प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS, अतिरिक्त डाटा और JioGamesCloud, BGMI, FanCode जैसी सेवाओं की सब्सक्रिप्शन शामिल हैं.

Jio Gaming Plans: भारत की मशहूर टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने गेमर्स के लिए दो नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं. ये प्लान्स जियो के मौजूदा ऑफर्स से अलग हैं क्योंकि इनमें खास गेमिंग बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. हालांकि, अन्य प्रीपेड प्लान्स तरह इन गेमिंग प्लान्स में भी आपको लिमिटेड कॉलिंग, डेली डेटा और फ्री SMS जैसी बेनिफिट्स मिलेंगी.

इन दिनों प्लान्स कीमत ₹495 और ₹545 ये दोनों प्लान्स ‘जियो गेमिंग पैक’ कैटेगरी के तहत आते हैं जिसे पॉपुलर मोबाइल गेम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के डेवलपर Krafton India के साथ मिलकर तैयार किया गया है. ऑनलाइन गेमिंग के शौकीनों के लिए जियो का यह कदम काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. आइए डिटेल में जानते हैं इन दोनों प्लान्स में हमें क्या बेनिफिट्स देखने को मिलते हैं.

Jio का ₹495 वाला प्लान

जियो के पहले गेमिंग प्लान की बात करें तो इसकी कीमत ₹495 है. इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है. इस प्लान के तहत ग्राहकों को JioGames Cloud की फ्री सब्सक्रिप्शन दी जा रही है जिससे यूजर्स बिना किसी हाई-एंड डिवाइस के ऑनलाइन गेमिंग का मजा ले सकते हैं. खास बात यह है कि इस प्लान में BGMI प्लेयर्स के लिए एक्सक्लूसिव स्किन कूपन भी दिए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Jio ने करा दी झमाझम डेटा की बारिश, मात्र इतने रुपये में मिलेगा 200 दिनों तक 500GB डेटा

इसके अलावा यूजर्स को पूरे 28 दिनों तक अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. डेली 1.5GB डेटा के साथ-साथ अतिरिक्त 5GB डेटा भी इस प्लान में शामिल है. जियो इस रिचार्ज के साथ FanCode की 28 दिनों की फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है.

Jio का ₹545 वाला प्लान

दूसरे प्लान की कीमत ₹545 है. यह प्लान भी 28 दिनों की वैधता के साथ आता है. इस प्लान में JioGames Cloud और FanCode की सब्सक्रिप्शन भी शामिल है जिससे यूजर्स को 500 से ज्यादा प्रीमियम गेम्स का एक्सेस मिलता है. इसके अलावा यूजर्स को BGMI के एक्सक्लूसिव स्किन कूपन का लाभ भी मिलेगा.

साथ ही, पूरे 28 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है. डाटा की बात करें तो इस प्लान में रोजाना 2GB डाटा के साथ अतिरिक्त 5GB बोनस डाटा भी मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG सीरीज देखने का Jio ने कर दिया जुगाड़, इन रिचार्ज प्लान्स में मिलेगा फ्री JioHotstar

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >