बिहार-झारखंड के छात्रों के लिए बड़ा मौका, Jio दे रहा फ्री AI ट्रेनिंग और गूगल जैमिनी का एक्सेस

जियो बिहार-झारखंड के छात्रों को मुफ्त AI ट्रेनिंग और गूगल जैमिनी एक्सेस दे रहा है. स्कूल और कॉलेजों में प्रैक्टिकल वर्कशॉप, AI टूल्स की ट्रेनिंग और डिजिटल स्किल्स बढ़ाने वाले प्रीमियम प्लान के जरिए छात्र नोट्स, असाइनमेंट, प्रोजेक्ट और करियर को आसानी से आगे बढ़ा सकते हैं.

रिलायंस जियो एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक को आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है. इसी क्रम में जियो बिहार-झारखंड के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्रों को गूगल जैमिनी एआई, जियो एआई क्लासरूम और दूसरे एडवांस्ड एआई टूल्स का प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दे रहा है. यह पहल अबतक दोनों राज्यों में 2,000 से अधिक स्कूल और कॉलेज तक पहुंच चुकी है.

जियो की एआई ट्रेनिंग पहल

इस अभियान के तहत रिलायंस जियो प्रमुख स्कूलों और कॉलेजों में एआई वर्कशॉप का आयोजन कर रहा है. स्कूलों में अब टीचर्स के लिए AI बेस्ड इंटरैक्टिव सेशन हो रहे हैं. कॉलेज और यूनिवर्सिटी में फैकल्टी मेंबर के साथ ही छात्रों को भी शामिल किया जा रहा है. इन वर्कशॉप में बताया जा रहा है कि छात्र नोटबुक एलएम जैसे एआई टूल्स का इस्तेमाल नोट्स तैयार करने, असाइनमेंट लिखने, कोडिंग, प्रोजेक्ट आइडिएशन, डिजाइन, इंटरव्यू की तैयारी के साथ-साथ खुद को और अपने करियर को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं. गूगल जेमिनी का ‘जैमिनी लाइव’ फीचर भी छात्रों के बीच खासा पॉपुलर हो रहा है क्योंकि यह उनकी पसंदीदा भाषा में सभी सवालों के जवाब देता है.

डिजिटल स्किल्स बढ़ाने के लिए जियो फ्री दे रही एआई टूल्स

डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जियो अपने सभी अनलिमिटेड 5G यूजर्स को 35,100 रुपये मूल्य का ‘गूगल जैमिनी प्रो प्लान’ 18 महीनों के लिए पूरी तरह में दे रहा है, जिसे माय जियो एप के जरिए एक्टिवेट किया जा सकता है. इस प्रीमियम एआई प्लान में लेटेस्ट गूगल जेमिनी 3 प्रो मॉडल की एक्सेस, नैनो बनाना प्रो जैसे एडवांस्ड एआई इमेज क्रिएशन टूल्स, वीईओ 3.1 वीडियो जनरेशन टूल, अकादमिक रिसर्च के लिए नोटबुक एलएम और 2 टीबी क्लाउड स्टोरेज शामिल है. 

इसके अलावा युवाओं के कौशल विकास को ध्यान में रखते हुए जियो ने चार सप्ताह का मुफ्त ऑनलाइन ‘जियो एआई क्लासरूम’ भी शुरू किया है. छात्र इसे jio.com/ai-classroom पर जाकर डेस्कटॉप या लैपटॉप के जरिए पूरा कर सकते हैं और एआई से जुड़ी आसान और इस्तेमाल वाली जानकारी जान सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 448 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी, कॉलिंग लवर्स के लिए परफेक्ट है Jio का ये प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >