JIO के इस प्लान में मिल रहा एक्स्ट्रा 20GB डेटा का फायदा, डेली खर्च बस 10 रुपये

JIO Cheapest Recharge Plan: अगर आप जियो यूजर हैं और लंबी वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेटा वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं तो फिर आपकी तलाश पूरी हुई. जी हां, आज हम आपको जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं जिसमें आपको न सिर्फ लंबी वैलिडिटी मिलेगी बल्कि ज्यादा डेटा के साथ कई सारे बेनेफिट्स भी मिलेंगे.

JIO Cheapest Recharge Plan: प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान्स में बढ़ोत्तरी होने के बाद करोड़ों यूजर्स सस्ते में ज्यादा डेटा वाले प्लान्स की तलाश में रहते हैं. जिसमें उन्हें सस्ते में लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ ज्यादा डेटा का भी फायदा मिले. ऐसे में अगर आप जियो यूजर हैं तो फिर आपके लिए खुशखबरी है. क्योंकि, रिलायंस जियो अपने करोड़ों यूजर्स के लिए सस्ते में एक ऐसा प्लान ऑफर करता है जिसकी वैलिडिटी भी ज्यादा है और उसमें मिलने वाले बेनेफिट्स भी. तो फिर चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

यह भी पढ़ें: Netflix का चाहिए फ्री सब्सक्रिप्शन? तो Jio, Airtel और Vi के ये प्लांस हैं बेस्ट ऑप्शन

Jio का 90 दिनों वाला प्लान

Jio अपने यूजर्स के लिए 90 दिनों का रिचार्ज प्लान लेकर आया है. जिसकी कीमत 899 रुपये है. यानी कि 3 महीने तक रिचार्ज की छुट्टी. इस प्लान में यूजर्स को 90 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ हर दिन के 100 फ्री SMS की सुविधा मिलेगी. डेटा कि बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा मिलेगा. अगर आप 5G स्मार्टफोन चलाते हैं तो फिर आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलेगा. डेली खर्च के हिसाब से देखा जाए तो आपके पॉकेट से 10 रुपये के लगभग रोजाना खर्च पर आपको ये सारे बेनेफिट्स मिलेंगे.

20GB डेटा और OTT भी फ्री

इसके अलावा इस प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स कि बात करें तो यूजर्स को 20GB एक्स्ट्रा डेटा का फायदा मिलेगा. यानी कि 90 दिनों के लिए 200GB डेटा. इसके अलावा
Jio Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन 90 दिनों के लिए मिलेगा. इस प्लान का लाभ आप उठा सकते हैं या नहीं यह आप कस्टमर केयर या फिर जियो के ऑफिशियल वेबसाइट और MY Jio एप से जान सकते हैं.

फोन की स्टोरेज भी बढ़ेगी

वहीं,अगर आप यह प्लान लेते हैं तो फिर आपको 50GB Jio AI Cloud स्टोरेज का फायदा भी मिलेगा. जिससे आप अपने फोन के स्टोरेज को खाली कर फोटो, वीडियो या फिर डॉक्यूमेंट्स जैसे जरूरी डेटा को Jio AI Cloud स्टोरेज में सेव कर रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Jio ने करोड़ो यूजर्स का जीता दिल! 749 रुपये में पेश किया 72 दिनों वाला प्लान, चेक करें बेनिफिट्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >