Jio का सबसे सस्ता प्लान! ₹189 में 2GB डेटा, फ्री कॉलिंग और Jio TV फ्री

Jio Cheapest Plan: Jio ₹189, ₹198 और ₹199 प्लान में मिल रहे हैं दमदार बेनिफिट्स — डेली डेटा, फ्री कॉलिंग, SMS और OTT सर्विस भी. जानिए कौन सा प्लान आपके लिए बेस्ट रहेगा.

Jio Cheapest Plan: रिलायंस जियो एक बार फिर यूज़र्स के लिए शानदार किफायती प्लान्स लेकर आया है. यदि आप ₹200 से कम में एक ऐसा रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं जिसमें डेटा, कॉलिंग और OTT बेनिफिट्स मिलें — तो Jio के पास कुछ बेहतरीन ऑप्शन हैं. यहां हम आपको ₹189, ₹198 और ₹199 वाले Jio के सबसे पॉपुलर और सस्ते प्रीपेड प्लान्स के बारे में बता रहे हैं.

Jio ₹189 Plan

इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है. इसमें 2GB कुल डेटा मिलता है, यानी लाइट यूजर्स के लिए एक बेस्ट ऑप्शन. इसके साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा और 300 SMS मिलते हैं. इस प्लान में Jio TV और Jio AI Cloud जैसी सर्विस का फ्री एक्सेस भी शामिल है.

यह भी पढ़ें: Airtel और Jio के 90 दिन वाले प्लान में कौन है बेहतर? जानें पूरा मुकाबला

यह भी पढ़ें: एयरटेल का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान और महीनेभर की टेंशन दूर

Jio ₹198 Plan

अगर आप डेली हाई डेटा यूज़र हैं, तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता है. इसमें हर दिन 2GB डेटा मिलता है, यानी कुल 28GB डेटा 14 दिनों के लिए. इसके अलावा 100 SMS/दिन, अनलिमिटेड 5G डेटा (योग्य यूजर्स के लिए), फ्री कॉलिंग और Jio के ऐप्स तक एक्सेस भी शामिल है.

Jio ₹199 Plan

इस प्लान की वैधता 18 दिन की है और हर दिन 1.5GB डेटा मिलता है. डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 64Kbps हो जाती है. इसके अलावा 100 SMS प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉलिंग और Jio TV + AI Cloud का एक्सेस भी यूजर्स को मिलता है.

किस प्लान को चुनें?

अगर आप लंबे समय के लिए कम बजट में रिचार्ज करना चाहते हैं तो ₹189 वाला प्लान परफेक्ट है. वहीं, अगर आपको ज्यादा डेटा चाहिए तो ₹198 वाला प्लान ज़्यादा वैल्यू फॉर मनी है.

Note: ये सभी प्लान्स Jio की वेबसाइट या MyJio ऐप से रिचार्ज किए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: BSNL 5G को लेकर आया बड़ा अपडेट, 200MP कैमरे वाले फोन की खबरों पर कंपनी ने दिया जवाब

यह भी पढ़ें: Ghibli के बाद लोगों पर चढ़ा Action Figure ट्रेंड का बुखार, यहां जानें इसे बनाने का तरीका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >