Jio Brain : जियो प्लैटफॉर्म्स की नयी पेशकश जियो-ब्रेन क्या है? जानिए इसके बारे में सबकुछ

What Is Jio Brain? जियो ब्रेन को लेकर कंपनी का दावा है कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस यह इनोविटिव प्लैटफॉर्म, सैकड़ों इंजीनियरों के प्रयासों और दो वर्षों के अनुसंधान के बाद विकसित हुआ है.

  • 6जी तकनीक के विकास में आयेगा काम

  • जियो ब्रेन इस्तेमाल करने के लिए मौजूदा नेटवर्क को बदलने की जरूरत नहीं

  • 500 से अधिक API और इनबिल्ट AI एल्गोरिदम से लैस

What Is Jio Brain : जियो प्लैटफॉर्म्स ने एक नया 5G इंटीग्रेटेड मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस प्लैटफॉर्म जियो ब्रेन लॉन्च किया है. जियो ब्रेन सभी तरह के उद्योगों और व्यवसायों को एक इंटीग्रेटेड मशीन लर्निंग प्लैटफॉर्म उपलब्ध कराता है. जियो ब्रेन प्लैटफॉर्म आसानी से कंपनियों के मौजूदा नेटवर्क से जुड़ कर काम करने की काबिलियत रखता है. इसके इस्तेमाल के लिए कंपनियों को अपने मौजूदा नेटवर्क को बदले की जरूरत नहीं पड़ती. फिर चाहे वह टेलीकॉम नेटवर्क हो, एंटरप्राइज नेटवर्क या फिर किसी भी तरह का आईटी नेटवर्क, जियो ब्रेन सभी तरह के नेटवर्क से जुड़ कर काम कर सकता है.

मशीन लर्निंग को बनाएगा आसान

जियो ब्रेन को लेकर कंपनी का दावा है कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस यह इनोविटिव प्लैटफॉर्म, सैकड़ों इंजीनियरों के प्रयासों और दो वर्षों के अनुसंधान के बाद विकसित हुआ है. मशीन लर्निंग को आसान बनाने के लिए जियो ब्रेन प्लैटफॉर्म्स 500 से अधिक एप्लिकेशन्स से लैस है. इमेज, वीडियो, टेक्स्ट, डॉक्यूमेंट्स के लिए एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस फीचर मौजूद है. वहीं, इन-बिल्ट एआई एल्गोरिदम जैसी सुविधाएं भी जियो ब्रेन प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध हैं.

Also Read: 599 रुपये में पूरी फैमिली को होगा फायदा, रीचार्ज से छुटकारा! Jio और Airtel यूजर्स का बचेगा पैसा

6G की उत्पाद श्रृंखला के लिए मील का पत्थर

जियो प्लैटफॉर्म्स इसे 5G और भविष्य की तकनीक 6G की उत्पाद श्रृंखला के लिए मील का पत्थर मान रही है. उद्यमों में बदलाव और नेटवर्क के ओप्टिमाइजेशन में जियो ब्रेन मदद करेगा, साथ ही 6जी विकास के लिए भी मंच तैयार करेगा, जहां मशीन लर्निंग को एक महत्वपूर्ण क्षमता माना जाता है. जियो ब्रेन इनोवेशन इकोसिस्टम का दायरा बढ़ाने के लिए समान विचार वाले आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग रिसर्चर्स के साथ हाथ मिलाने को तैयार है.

Also Read: Jio को टक्कर देने आया Airtel का यह धाकड़ प्लान, इतने में मिल रहा फ्री OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >