Jio, Airtel और Vi के रिचार्ज होंगे महंगे? 15% तक बढ़ सकते हैं दाम, जानिए क्या कहती है रिपोर्ट

देश की प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां Jio, Airtel और Vi अगले 3 से 4 महीनों में प्रीपेड प्लान की कीमतें 12% से 15% तक बढ़ा सकती हैं. इसका असर करोड़ों ग्राहकों पर पड़ सकता है. हालांकि, कंपनियों ने अभी तक टैरिफ बढ़ोतरी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

मोबाइल यूजर्स को आने वाले महीनों में रिचार्ज के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. देश की प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां अपने प्रीपेड प्लान की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर सकती हैं. एक रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 3 से 4 महीनों में टैरिफ यानी रिचार्ज की कीमतें 12% से 15% तक बढ़ सकती हैं. अगर ऐसा होता है, तो Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea (Vi) के करोड़ों ग्राहकों पर इसका असर पड़ सकता है. हालांकि, अभी इन कंपनियों की ओर से इस बढ़ोतरी को लेकर कोई ऑफिशियली ऐलान नहीं किया गया है.

क्यों बढ़ सकती हैं रिचार्ज की कीमतें?

Centrum Institutional Research की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक-दो तिमाहियों में टेलीकॉम कंपनियों की हर ग्राहक से होने वाली औसत कमाई यानी ARPU में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है. रिचार्ज प्लान की कीमतों में पिछली बड़ी बढ़ोतरी को भी करीब दो साल हो चुके हैं. ऐसे में कंपनियां अपनी कमाई बढ़ाने के लिए एक बार फिर प्लान महंगे कर सकती हैं. अभी कंपनियों की कमाई बढ़ने की एक बड़ी वजह 2G यूजर्स का 4G और 5G पर जाना और इंटरनेट डेटा का ज्यादा इस्तेमाल करना है. लेकिन हर ग्राहक से होने वाली कमाई को और बढ़ाने के लिए कंपनियां रिचार्ज प्लान की कीमतों में बदलाव कर सकती हैं.

इस बार अलग तरीके से महंगे हो सकते हैं प्लान

Telecomtalk की रिपोर्ट के मुताबिक, अगली टैरिफ बढ़ोतरी केवल मौजूदा प्लान की कीमत बढ़ाने तक सीमित नहीं रह सकती है. टेलीकॉम कंपनियां अपने प्लान की कीमत तय करने का तरीका भी बदल सकती हैं. यानी कि ज्यादा मोबाइल डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को फ्यूचर में ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है. अभी कई प्लान में अलग-अलग तरह से डेटा इस्तेमाल करने वाले टेलीकॉम यूजर्स लगभग एक जैसी कीमत चुकाते हैं. फ्यूचर में कंपनियां डेटा की जरूरत और इस्तेमाल के हिसाब से अलग-अलग कीमत वाले प्लान पेश कर सकती हैं. इससे कम डेटा इस्तेमाल करने वाले और ज्यादा डेटा खर्च करने वाले ग्राहकों के रिचार्ज खर्च में बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है.

ग्राहकों की जेब पर कितना पड़ेगा असर?

अगर रिचार्ज प्लान 15% तक महंगे होते हैं, तो इसका सीधा असर ग्राहकों के मोबाइल खर्च पर पड़ेगा. जैसे कि मान लीजिए, 300 रुपये का प्लान करीब 345 रुपये और 500 रुपये का प्लान करीब 575 रुपये तक पहुंच सकता है. हालांकि, असली कीमतें कंपनियों के फैसले और प्लान के नए स्ट्रक्चर पर निर्भर करेंगी. फिलहाल ग्राहकों को टैरिफ बढ़ोतरी पर कंपनियों की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा. रिपोर्ट में केवल आने वाले महीनों में कीमतें बढ़ने की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ें: पोस्टपेड में स्विच करने की सोच रहे? जानिए Airtel, Jio और Vi में किसका एंट्री लेवल प्लान है बेहतर



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >