Jio, Airtel और Vi का खरीदें ये सस्ता प्लान, फिर 2026 तक ले सकेंगे अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा

अगर आप Jio, Airtel और Vodafone-idea यूजर हैं और हर महीने के रिचार्ज की टेंशन से छुट्टी चाहते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे तीनों कंपनियों के सालाना प्लान के बारे में. जिसे अगर आज आप खरीदते हैं तो आपको फिर सीधे अगला रिचार्ज साल 2026 में खरीदना होगा. यानी कि पूरे एक साल के लिए आप आराम से अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा उठा सकते हैं.

अगर आप भी हर महीने रिचार्ज करने की झंझट से परेशान हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको देश की तीनों प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियां Jio, Airtel और Vodafone-idea के ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसे करने के बाद आपको सीधे साल 2026 में रिचार्ज करना पड़ेगा.साथ ही आप अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ मैसेजिंग और अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा पाएंगे. तो फिर चलिए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में.

Jio, Airtel और Vi यूजर्स को तगड़ा झटका, रातों-रात कंपनियों ने घटा दी डेटा की वैलिडिटी!

Jio का प्लान

देश की टॉप प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई सारे रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है. जिसमें मंथली से लेकर 3 महीने और साल भर के रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं. ऐसे में जियो अपने यूजर्स को 3599 रुपये का सालाना प्लान ऑफर कर रहा है. जिसमें यूजर्स को पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इस पूरे 365 दिनों में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ-साथ डेली 100 फ्री SMS की सुविधा मिलेगी. डेटा कि बात करें तो पूरे 365 दिनों के लिए यूजर्स को 912.5GB डेटा यानी डेली 2.5GB डेटा का फायदा मिलेगा. अगर आप 5G स्मार्टफोन यूजर हैं तो आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा भी मिलेगा. इतना ही नहीं, इस प्लान में आपको JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. यानी कि अनलिमिटेड डेटा के साथ एंटरटेनमेंट का फ्री डोज मिलेगा. ऐसे में अगर आप आज इस प्लान को लेते हैं, तो आपको फिर अगले साल 2026 के जून में रिचार्ज करना होगा.

Airtel का प्लान

रिलायंस जियो की तरह एयरटेल भी अपने करोड़ों यूजर्स को 3599 रुपये में सालाना प्लान ऑफर करता है. जिसकी वैलिडिटी पूरे 365 दिन यानी कि पूरे एक साल के लिए होगी. इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ डेली 100 फ्री SMS का फायदा मिलेगा. डेटा कि बात करें तो जियो की तुलना में एयरटेल अपने इस प्लान में 2GB डेली डेटा देता है. हालांकि, 5G स्मार्टफोन यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान में एंटरटेनमेंट के लिए Airtel Xstream Play और Hellotunes का फ्री एक्सेस मिलेगा.

Vi का प्लान

जियो और एयरटेल की तरह वोडाफोन-आइडिया का सालाना प्लान 3599 रुपये में आता है. जिसकी वैलिडिटी पूरे एक साल यानी 365 दिनों के लिए मिलेगी. इस दौरान इस प्लान में यूजर्स को 365 दिनों के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS की सुविधा मिलेगी. वहीं, डेटा कि बात करें तो Vi के इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB डेटा मिलेगा. वहीं, 5G नेटवर्क वाले एरिया में यूजर्स इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकते हैं. डेटा के मामले में Vi अपने यूजर्स को इस सालाना प्लान में कई सारे ऑप्शन दे रहा है. जैसे इस प्लान में यूजर्स Half Day Unlimited Data का लाभ फ्री में उठा सकते हैं. यानी कि रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक आपको फ्री डेटा मिलेगा. इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान में वीकेंड डेटा रोलओवर के साथ-साथ Data Delights का भी फायदा दिया जा रहा है. इसमें यूजर्स को हर महीने 2GB डेटा कंपनी ऑफर करती है, वो भी फ्री.

Jio या Airtel ₹349 में किसका प्लान है सबसे फायदेमंद?

Jio, Airtel और Vi में कौन दे रहा सबसे सस्ते में फ्री Netflix का मजा? रिचार्ज करने से पहले जान लें कीमत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >