Jio का स्पेशल रिचार्ज प्लान: 98 दिन वैलिडिटी और ढेरों फायदे

जियो का नया ₹999 रिचार्ज प्लान 98 दिन की वैलिडिटी और रोजाना 2GB डेटा के साथ आता है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, Google Gemini Pro का 18 महीने का ऐक्सेस और Jio Hotstar का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. साथ ही, JioAI Cloud पर 50GB फ्री स्टोरेज मिलता है.

रिलायंस जियो ने अपने पोर्टफोलियो में एक खास रिचार्ज प्लान शामिल किया है, जिसकी कीमत ₹999 है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो लंबे समय तक वैलिडिटी और डेटा चाहते हैं. खास बात यह है कि इसमें कॉलिंग, डेटा, SMS के साथ-साथ कई डिजिटल बेनेफिट्स भी दिये जा रहे हैं, जिससे यह प्लान बाकी विकल्पों से अलग बन जाता है.

98 दिन की वैलिडिटी और 196GB डेटा

इस प्लान में यूजर्स को पूरे 98 दिन की वैलिडिटी मिलती है. रोजाना 2GB डेटा दिया जाता है, यानी कुल मिलाकर 196GB इंटरनेट. यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो लगातार इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं.

कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स

₹999 वाले इस रिचार्ज में अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है, जिसमें रोमिंग भी शामिल है. इसके अलावा, यूजर्स को रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा दी गई है.

एक्स्ट्रा ऑफर्स: GeminiAI और Hotstar

इस प्लान की सबसे खास बात है कि इसमें Google Gemini Pro का 18 महीने का ऐक्सेस दिया जा रहा है, जिसकी कीमत लगभग ₹35,100 के बराबर है. साथ ही, यूजर्स को JioHotstar का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.

क्लाउड स्टोरेज और डिजिटल फायदे

जियो इस रिचार्ज के साथ JioAICloud पर 50GB फ्री स्टोरेज भी दे रहा है. यानी यह सिर्फ डेटा और कॉलिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल लाइफस्टाइल को भी आसान बनाता है.

डेटा और कॉलिंग के साथ-साथ डिजिटल सब्सक्रिप्शन

अगर आप लंबे समय तक वैलिडिटी, रोजाना डेटा और कॉलिंग के साथ-साथ डिजिटल सब्सक्रिप्शन चाहते हैं, तो जियो का ₹999 वाला प्लान आपके लिए बेस्ट विकल्प है. इसमें इंटरनेट, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट सबकुछ एक ही पैक में मिल रहा है.

ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक्स में बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के लिए परफेक्ट प्रीपेड प्लान्स, Airtel-Vi-Jio दे रहे फ्री JioHotstar

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >