Jio ने किया कमाल, 5G नेटवर्क से जोड़े 17 करोड़ से अधिक ग्राहक

Jio 5G User Base: इसके साथ ही जियो, चीन के बाहर दुनिया का सबसे बड़ा स्टैंडअलोन 5G ऑपरेटर बन गया है.

  • प्रति व्यक्ति प्रति माह डेटा खपत में आया उछाल, 32.3 GB पहुंचा आंकड़ा
  • जियो के ग्राहकों की संख्या 48 करोड़ 21 लाख के पार पहुंची
  • औसत राजस्व प्रति यूजर बढ़कर ₹203.3 हुआ

Reliance Jio के 5G यूजर्स की संख्या लगातार दिन दोगुनी रात चौगुनी होती जा रही है. देश के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर ने 5G यूजर जोड़ने के मामले में दुनिया की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है. देश भर में 17 करोड़ से अधिक ग्राहक, जियो का 5जी नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं. इसके साथ ही जियो, चीन के बाहर दुनिया का सबसे बड़ा स्टैंडअलोन 5G ऑपरेटर बन गया है.

जियो पर इस्तेमाल होने वाले कुल डेटा खपत का 40 फीसदी अब 5जी उपभोक्ता खर्च करने लगे हैं. जियो पर 5जी के ग्राहक बढ़े, तो प्रति व्यक्ति प्रति माह डेटा खपत में भी उछाल आया, दिसंबर के अंत तक इसने 32.3 GB का आंकड़ा छू लिया, यह इंडस्ट्री में सबसे अधिक है. इस साल जियो नेटवर्क पर कुल डेटा खपत 4651 करोड़ जीबी रही. यह पिछले साल के मुकाबले 22.2% ज्यादा थी. रिलायंस ने अपने तिमाही नतीजों में इसका खुलासा किया.

जियो के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा, डिजिटल सेवा व्यवसाय में मजबूत वृद्धि का कारण ग्राहकों की तादाद में निरंतर बढ़ोतरी है. यह बेहतर ग्राहक मिश्रण और 5G नेटवर्क में अपग्रेड करने वाले उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या के दम पर हुआ. होम ब्रॉडबैंड सेवाओं में आकर्षक पेशकशों के दम पर जियो ने बाजार पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है.

रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, डिजिटल इंडिया मिशन को पूरा करने के लिए जियो ने पिछले एक साल में 5G को देश भर में पहुंचाने और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड की सेवाओं को टियर-1 शहरों से आगे ले जाने का काम किया है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत को अपनाने के साथ ही जियो ने तकनीक में इनोवेशन को बढ़ावा देकर एक ऐसे कनेक्टेड भविष्य की नींव डाल दी है, जो कायाकल्प करने में मददगार साबित होगा. इसका लाभ आनेवाले कई वर्षों तक सबको मिलता रहेगा.

वर्ष 2024 के अंत तक जियो के ग्राहकों की संख्या 48 करोड़ 21 लाख के पार पहुंच गई थी. इस तिमाही में जियो ने 33 लाख नेट ग्राहक जोड़े. तीसरी तिमाही में जियो का वित्तीय प्रदर्शन भी शानदार रहा. जियो प्लैटफॉर्म्स लिमिटेड का शुद्ध मुनाफा साल दर साल 26.0% बढ़कर ₹6,861 करोड़ हो गया. टैरिफ में बढ़ोतरी और बेहतर सब्सक्राइबर मिक्स के दम पर जियो का ARPU बढ़कर ₹203.3 हो गया है. कंपनी का दावा है कि टैरिफ बढ़ोतरी का पूरा असर अगले कुछ महीनों में दिखाई देगा.

सालभर की छुट्टी वाले सस्ते रीचार्ज प्लान! Jio, Airtel, Vi और BSNL के ये सालाना प्लान हैं बेस्ट

Jio का बेस्ट 5G प्लान, 28 दिनों तक रोज मिलेगा भर-भरकर डेटा, देखें सारे बेनिफिट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >