डेटा जल्दी खत्म हो जाता है? Jio के डेली 3GB DATA वाले ये प्लान्स हैं बेस्ट, एंटरटेनमेंट के साथ AI का भी मिलेगा फायदा

अगर आप Jio यूजर हैं और आपका डेटा दिन खत्म होने से पहले ही खत्म हो जा रहा है, तो फिर ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको जियो के कुछ ऐसे प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको डेली 2GB या 2.5GB नहीं, बल्कि हर दिन 3GB डेटा मिलेगा. वहीं, अगर आप 5G यूजर हैं तो फिर आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. यानी जितना चाहे इंस्टाग्राम पर रील्स स्क्रॉल करो या फिर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डेटा खत्म नहीं होगा.

ज्यादातर यूजर्स ऐसे प्लान्स की तलाश में रहते हैं, जिसमें ज्यादा डेटा मिले. ऐसे में देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio अपने यूजर्स को कई सारे ऐसे प्लान्स ऑफर कर रही है, जिसमें 3GB डेली डेटा का फायदा यूजर्स उठा सकते हैं. साथ ही कई सारे बेनिफिट्स भी कंपनी यूजर्स को दे रही है. ऐसे में अगर आप भी जल्दी डेटा खत्म होने की टेंशन से परेशान हैं, तो फिर जियो के 3जीबी डेटा वाले प्लान्स अच्छा ऑप्शन हैं. आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में.

Jio का 449 रुपये वाला प्लान

28 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान्स में Jio के पास 449 रुपये वाला प्लान है, जिसमें डेली 3GB डेटा का फायदा मिलता है. साथ में इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS का फायदा भी मिलेगा. इसके अलावा, एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में JioTV, 50GB JioAICloud, 3 महीने के लिए JioHotstar सब्सक्रिप्शन, JioHome का दो महीने का फ्री ट्रायल और 18 महीने के लिए Google Gemini AI Pro का फ्री एक्सेस मिलेगा.

जियो का 449 रुपये वाला प्लान

Jio का 1199 रुपये वाला प्लान

3GB डेटा वाले प्लान्स में दूसरे नंबर पर है जियो का 1199 रुपये वाला प्लान. यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है. इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 3GB डेटा और डेली 100 फ्री SMS का फायदा मिलेगा. इसके साथ ही इस प्लान में भी JioTV, 50GB JioAICloud, 3 महीने के लिए JioHotstar सब्सक्रिप्शन, JioHome का दो महीने का फ्री ट्रायल और 18 महीने के लिए Google Gemini AI Pro का फ्री एक्सेस मिलेगा.

जियो का 1199 रुपये वाला प्लान

Jio का 1799 रुपये वाला प्लान

तीसरा प्लान है जियो का 1799 रुपये वाला. ये प्लान भी 84 दिनों वाला है. हालांकि, इस प्लान में आपको डेली 3GB डेटा के साथ Netflix का बेसिक सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. यानी डेटा के साथ एंटरटेनमेंट भी. इसके अलावा, 84 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS बेनिफिट्स के साथ JioTV, 50GB JioAICloud, 3 महीने के लिए JioHotstar सब्सक्रिप्शन, JioHome का दो महीने का फ्री ट्रायल और 18 महीने के लिए Google Gemini AI Pro का फ्री एक्सेस भी मिलेगा.

जियो का 1799 रुपये वाला प्लान

यह भी पढ़ें: 448 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी, कॉलिंग लवर्स के लिए परफेक्ट है Jio का ये प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >