Jio 2 in 1 Offer: 1 प्लान में चलाएं 2 टीवी, 13 OTT ऐप्स और 800 से ज्यादा चैनल पाएं FREE

Jio 2 in 1 Offer: रिलायंस जियो का 2 इन 1 ऑफर क्या है? इसके एक कनेक्शन पर आपको मिलेगा टीवी प्लस और एयरफाइबर. साथ ही, इसमें 800 से ज्यादा चैनल और 13 OTT ऐप्स का सपोर्ट भी मिलेगा. पढ़ें पूरी खबर

Jio 2 in 1 Offer: रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने जियो टीवी प्लस (Jio TV+) टू इन वन ऑफर पेश किया है. इस ऑफर के तहत ग्राहक अब एक ही जियो एयर फाइबर (Jio Air Fiber) कनेक्शन से दो टीवी एक साथ चला सकते हैं.

Jio Choice Number Scheme: जियो यूजर्स चुन सकते हैं मनचाहा नंबर, तरीका बड़ा आसान

JIO ने पेश किया सबसे सस्ता 5G प्लान, यहां जानें 198 रुपये में आपके लिए और क्या है खास

JIO के दो जादुई प्लान्स गायब, अब यूजर्स को नहीं मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा, दोने होंगे इतने अधिक रुपये

JIO Vs BSNL Plans: सरकारी कंपनी को टक्कर देने के लिए मुकेश अंबानी लाये तगड़ा प्लान, सस्ते में मिल रहा हाई स्पीड इंटरनेट

जियो का नया ऑफर क्या है?

जियो के इस नये प्लान में 800 से अधिक डिजिटल टीवी चैनल्स और 13 ओटीटी ऐप्स की सुविधा मिलती है. यह सेवा जियो टीवी प्लस ऐप के माध्यम से उपलब्ध है.

जियो टीवी प्लस ऐप 10 भाषाओं और 20 कैटेगरी में 800 डिजिटल टीवी चैनलों तक ऐक्सेस प्रदान करता है. इसके साथ ही, यूजर्स एक ही लॉगिन से 13 से अधिक पॉपुलर ओटीटी ऐप्स काे एंजॉय कर सकते हैं.

जियो टीवी प्लस ऐप की खास खूबियां क्या हैं?

जियो टीवी प्लस ऐप की प्रमुख विशेषताओं में सिंगल साइन-ऑन ऑप्शन, स्मार्ट टीवी रिमोट कॉम्पैटिबिलिटी, और पर्सनलाइज्ड कंटेंट शामिल हैं.

स्मार्ट फिल्टर्स का उपयोग करके आसानी से चैनल खोज सकते हैं, प्लेबैक स्पीड को नियंत्रित कर सकते हैं और पहले से प्रसारित शो भी देख सकते हैं. यह सेवा सभी जियो एयर फाइबर प्लान्स पर उपलब्ध है.

वहीं, जियो फाइबर पोस्टपेड में यह 599 रुपये, 899 रुपये और इससे अधिक के प्लान्स पर उपलब्ध है. जियो फाइबर प्रीपेड में यह 999 रुपये और इससे अधिक के प्लान्स पर उपलब्ध है.

जियो टीवी ऐप पर कौन से चैनल मिलेंगे?

जियो टीवी ऐप पर उपलब्ध प्रमुख चैनलों और ओटीटी ऐप्स में कलर्स टीवी, स्टार प्लस और जी टीवी जैसे लोकप्रिय नेटवर्क शामिल हैं. साथ ही डिज्नी प्लस, हॉटस्टार, सोनी लिव और जी फाइव जैसे ओटीटी प्लैटफाॅर्म भी उपलब्ध हैं.

अपने स्मार्ट टीवी के ऐप स्टोर से जियो टीवी प्लस ऐप डाउनलोड कर आप शुरू कर सकते हैं. अपने रजिस्टर्ड जियो फाइबर या जियो एयर फाइबर मोबाइल नंबर से लॉगिन करना है और तुरंत विशाल कंटेंट लाइब्रेरी का आनंद लेना शुरू करें.

इस ऑफर के साथ, जियो टीवी तेजी से भारत का सबसे बड़ा कंटेंट एग्रीगेटर प्लैटफार्म बनता जा रहा है, जो विभिन्न प्लैटफाॅर्म्स पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क या कनेक्शन के मनोरंजन तक सीमलेस ऐक्सेस प्रदान करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >