₹150 से भी सस्ता प्लान, 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ Jio दे रहा डेटा और OTT का कॉम्बो

Jio का 149 रुपये वाला प्लान कम कीमत में 30 दिन की वैलिडिटी, 10GB डेटा और OTT ऐक्सेस देता है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास है जो बजट में बेसिक इंटरनेट चाहते हैं

आज के समय में जहां मोबाइल रिचार्ज प्लान लगातार महंगे होते जा रहे हैं, वहीं Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए एक किफायती विकल्प पेश किया है. कंपनी का ₹149 वाला प्लान उन लोगों के लिए खास है, जो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और जरूरी डेटा चाहते हैं. खास बात यह है कि जियो ने अपने इस प्लान को क्रिकेट डेटा पैक के तौर पर लेबल किया है और इसमें कॉलिंग-मेसेजिंग बेनिफिट्स शामिल नहीं है. इस प्लान में सिर्फ डेटा ही नहीं, बल्कि OTT का फायदा भी दिया जा रहा है.

₹149 में क्या-क्या मिलेगा?

Jio का यह प्लान कीमत के हिसाब से काफी आकर्षक माना जा रहा है. इसमें यूजर्स को पूरे 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है, जो इसे बजट कैटेगरी में अलग बनाती है.
प्लान में कुल 10GB डेटा दिया जाता है, जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से पूरे महीने इस्तेमाल कर सकते हैं.

OTT का भी मिलेगा फायदा

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसका OTT बेनिफिट है. इसमें यूजर्स को JioHotstar का ऐक्सेस भी मिलता है. यानी कम कीमत में आप डेटा के साथ-साथ एंटरटेनमेंट का मजा भी उठा सकते हैं.

Jio 149 प्लान: 10gb डेटा और ott बेनिफिट्स

किन यूजर्स के लिए है बेस्ट?

यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए सही है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं होती. अगर आप सेकेंडरी सिम इस्तेमाल करते हैं या सिर्फ बेसिक इंटरनेट यूज करते हैं, तो यह प्लान आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है.
साथ ही, OTT ऐक्सेस मिलने से यह प्लान स्टूडेंट्स और एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए भी फायदेमंद बन जाता है.

बाकी प्लान्स से कितना अलग?

जहां ज्यादातर टेलीकॉम प्लान्स में डेली डेटा लिमिट दी जाती है, वहीं इस प्लान में कुल डेटा मिलता है, जिसे आप अपने हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं.
हालांकि इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग या रोजाना डेटा नहीं मिलता, इसलिए यह प्लान हर यूजर के लिए नहीं है.

लेना चाहिए या नहीं?

अगर आप कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और थोड़ा डेटा चाहते हैं, तो यह प्लान एक स्मार्ट चॉइस हो सकता है. लेकिन अगर आपकी जरूरत ज्यादा डेटा और कॉलिंग की है, तो आपको दूसरे प्लान्स पर भी नजर डालनी चाहिए.

ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक की कीमत और बेनेफिट्स हर सर्किल के हिसाब से अलग हो सकते हैं. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर की ऑफिशियल वेबसाइट से प्लान और बेनिफिट्स जरूर कंफर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: Jio का ₹999 प्लान: 98 दिन वैलिडिटी, डेली डेटा और फ्री OTT का पूरा पैकेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >