आपकी आदतें समझकर जवाब देगा Gemini, Google ने भारत में रोलआउट किया नया फीचर

Google ने Gemini में Personal Intelligence फीचर भारत में लॉन्च कर दिया है, जो यूजर्स के Gmail, Photos, YouTube और Search से डेटा लेकर और यूजर की एक्टिविटी को समझकर एक ही जगह बेहतर रिजल्ट देता है.

Google ने भारत में अपने AI असिस्टेंट Gemini के लिए एक नया और बेहद खास फीचर Personal Intelligence रोलआउट करना शुरू कर दिया है. यह फीचर यूजर्स को पहले से ज्यादा स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देने के लिए बनाया गया है. यानी कि अब Gemini सिर्फ नॉर्मल जवाब नहीं देगा, बल्कि आपकी Gmail, Google Drive, Photos, YouTube और Search जैसे ऐप्स के डेटा को समझकर आपके सवालों के अनुसार सटीक जवाब देगा और आपकी जरूरत और आदतों को समझकर काम करेगा.

प्रीमियम प्लान यूजर्स के लिए उपलब्ध

Google ने इस फीचर को सबसे पहले जनवरी 2026 में अमेरिका में लॉन्च किया था. अब 14 अप्रैल 2026 से इसे भारत में भी चुनिंदा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है. यह फीचर फिलहाल प्रीमियम प्लान यूजर्स के लिए उपलब्ध है और आने वाले हफ्तों में इसे ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाएगा.

कैसे काम करेगा Personal Intelligence?

Gemini का यह नया फीचर अलग-अलग ऐप्स से आपकी जानकारी को जोड़कर एक ही जगह पर बेहतर जवाब देता है. जैसे ही आप इसे ऑन करते हैं, यह Gmail, Photos, YouTube और Search से डेटा लेकर आपके सवालों को समझता है और उसी के हिसाब से जवाब देता है.

जैसे कि- अगर आप ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो Gemini Gmail से आपकी बुकिंग डिटेल्स, Photos से सेव की गई इमेज और YouTube से ट्रैवल सजेशंस इन सभी को मिलाकर आपको एक ही जगह पर पूरी जानकारी दे सकता है.

क्या है फीचर की खासियत?

  • आपके डेटा के आधार पर पर्सनलाइज्ड जवाब देगा.
  • अलग-अलग ऐप्स को जोड़कर एक जगह जानकारी.
  • ज्यादा सटीक और कॉन्टेक्स्ट बेस्ड रिस्पॉन्स.
  • समय और मेहनत दोनों की बचत.

ऐसे करें फीचर ऑन

आप आसानी से इस फीचर को अपने Gemini ऐप में ऑन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले Gemini ऐप ओपन करें.
  • Settings सेक्शन में जाएं.
  • Personal Intelligence ऑप्शन खोजें.
  • जिन ऐप्स को जोड़ना चाहते हैं (Gmail, Photos, YouTube), उन्हें सिलेक्ट करें और कन्फर्म करें.
  • फीचर ऑन करें.
  • इसके बाद Gemini आपके जुड़े हुए ऐप्स के डेटा का इस्तेमाल कर जवाब देना शुरू कर देगा.

क्यों है ये फीचर खास?

Personal Intelligence फीचर दिखाता है, कि AI अब सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यूजर की लाइफ को आसान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

Google का यह कदम AI को और ज्यादा स्मार्ट, उपयोगी और पर्सनल बनाने की ओर एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: टेक्स्ट से ट्रैक तक, जानें Gemini Lyria 3 से AI म्यूजिक बनाने के आसान स्टेप्स और प्रॉम्प्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >