पहले Aadhaar में छोटी-सी जानकारी अपडेट कराने के लिए भी लोगों को सेंटर के चक्कर लगाने पड़ते थे, लंबी लाइनें लगानी पड़ती थीं और काफी समय भी खर्च होता था. लेकिन अब यह सब बदल गया है. टेक्नोलॉजी के साथ कदम मिलाते हुए Aadhaar सिस्टम भी पहले से ज्यादा आसान और स्मार्ट हो गया है. अब सिर्फ अपने स्मार्टफोन की मदद से आप घर बैठे अपने Aadhaar में मोबाइल नंबर और पता अपडेट कर सकते हैं. नया Aadhaar ऐप इस पूरी प्रक्रिया को तेज, आसान और लगभग पेपरलेस बना देता है. खास बात यह है कि इससे दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को भी बड़ी राहत मिली है.
मोबाइल नंबर ऐसे करें अपडेट
Aadhaar में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- Google Play Store या Apple App Store से Aadhaar ऐप डाउनलोड करें.
- ऐप ओपन कर अपडेट मोबाइल नंबर (Update Mobile Number) ऑप्शन चुनें.
- नया मोबाइल नंबर दर्ज करें.
- नए नंबर पर आए OTP को दर्ज करें.
- फेस वेरीफिकेशन प्रोसेस को पूरा करें.
- अपडेट रिक्वेस्ट सबमिट करें.
- UIDAI द्वारा वेरिफिकेशन का इंतजार करें.
- कुछ समय बाद ऐप में स्टेटस चेक करें.
ध्यान रहे, नया नंबर अपडेट होने में कम से कम 15 दिन तक का समय लग सकता है.
Aadhaar में एड्रेस ऐसे करें अपडेट
अगर आपको अपना पता बदलना है, तो ये आसान स्टेप्स अपनाएं:
- Aadhaar ऐप ओपन करें.
- Aadhaar नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल से लॉगिन करें.
- MPIN/बायोमेट्रिक/फेस से ऑथेंटिकेट करें.
- Services सेक्शन में जाएं.
- Address Update ऑप्शन चुनें.
- डॉक्यूमेंट या फैमिली Aadhaar के आधार पर तरीका चुनें.
- वैलिड एड्रेस प्रूफ तैयार रखें.
- नया पता दर्ज करें.
- जानकारी चेक करके सबमिट करें.
- ₹75 फीस का भुगतान करें.
- वेरिफिकेशन के लिए रिक्वेस्ट भेजें.
- UIDAI की मंजूरी का इंतजार करें.
- स्टेटस ट्रैक करते रहें.
- जरूरत पड़ने पर डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें.
क्यों जरूरी है Aadhaar अपडेट?
आधार कार्ड आज बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और आइडेंटिटी प्रूफ के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है. ऐसे में अगर आधार में गलत या पुरानी जानकारी होने पर जरूरत के समय में दिक्कत आ सकती है, इसलिए हमेशा अपने आधार कार्ड को अपडेट रखना चाहिए.
यह भी पढ़ें: बच्चे का Baal Aadhaar बनवाना है? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन प्रोसेस
