Elon Musk भी रह जाएंगे दंग! जयपुर के स्पर्श अग्रवाल ने बनाया Singing AI Luna

जयपुर के 25 वर्षीय IIT-BHU ग्रेजुएट स्पर्श अग्रवाल ने बनाया Luna AI, दुनिया का पहला ऐसा स्पीच-टू-स्पीच मॉडल जो इंसानों की तरह बोल, फुसफुसा और गा सकता है. जानिए कैसे बदल देगा यह AI टेक्नोलॉजी की दुनिया

Luna AI: जयपुर से आयी दुनिया की नयी AI आवाज

भारत में इनोवेशन की रफ्तार अब किसी से कम नहीं. इसका ताजा उदाहरण हैं जयपुर के 25 वर्षीय स्पर्श अग्रवाल, जिन्होंने दुनिया का पहला Speech-to-Speech AI Model तैयार किया है- जो न सिर्फ बात कर सकता है, बल्कि गाना और फुसफुसाना भी जानता है.

क्या है लूना एआई?

स्पर्श ने अपने स्टार्टअप Pixa AI के तहत Luna AI नाम का यह मॉडल पेश किया है. यह पारंपरिक AI वॉइस सिस्टम की तरह टेक्स्ट को स्पीच में नहीं बदलता, बल्कि सीधे इंसानी आवाज की नकल करते हुए ऑडियो से ऑडियो में बदलाव करता है. इससे AI अब सिर्फ जवाब नहीं देगा, बल्कि आपकी भावनाओं के मुताबिक बोलने के तरीके, टोन और इमोशन भी बदल सकेगा.

AI जो बोलता, फुसफुसाता और गा सकता है

लूना एआई की खासियत यह है कि यह इंसान जैसी आवाज में फुसफुसा सकता है, गा सकता है और इमोशनल एक्सप्रेशन दिखा सकता है. यह टेक्नोलॉजी भविष्य के गेमिंग, म्यूजिक, हेल्थकेयर और ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़ा बदलाव ला सकती है. स्पर्श का कहना है कि इस मॉडल के लिए उन्हें कई आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने इसे जज्बे और कुशलता से तैयार किया, संसाधनों से नहीं.

वैश्विक मंच पर भारतीय इनोवेशन

PixaAI को कुणाल शाह, कुणाल कपूर और निखिल कामथ जैसे बड़े निवेशकों का समर्थन मिला है. कंपनी का लक्ष्य है कि LunaAI को दुनिया के मनोरंजन, स्वास्थ्य और ऑटोमोबाइल सेक्टरों में वॉइस लेयर के रूप में इस्तेमाल किया जाए. स्पर्श और उनकी टीम- नितीश कार्तिक, अपूर्व सिंह और प्रत्यूष कुमार, अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस टेक्नोलॉजी को ले जाने की तैयारी में हैं.

AI से जॉब सर्च हुआ आसान, बेंगलुरु के बंदे को 2 महीने में मिले 7 इंटरव्यू और PayPal में नौकरी

ChatGPT Go भारत में 1 साल के लिए फ्री, बिना सब्सक्रिप्शन के मिलेगा GPT-5

Nokia कर रही 6G पर काम, Nvidia ने 1 बिलियन डॉलर लगाकर कंपनी में फूंकी नयी जान

Elon Musk ने क्यों मांगी 1 ट्रिलियन डॉलर की सैलरी? क्या बनना चाहते हैं AI से ताकतवर?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >