सिर्फ 1799 रुपये में IP67 रेटिंग वाला फोन! 1,200mAh बैटरी और AI कॉलिंग फीचर समेत मिलते हैं कई फायदे

कम बजट में ऐसा फीचर फोन ढूंढ़ रहे हैं जो सिर्फ कॉलिंग तक सीमित न हो? तो Itel Aqua एक बढ़िया ऑप्शन है. इसमें मजबूती, लंबे बैकअप और कई स्मार्ट फीचर्स आपको मिलते हैं. आइए डिटेल में जानते हैं क्या खास इस फोन में हमें मिलता है.

अगर आप एक ऐसा फीचर फोन ढूंढ़ रहे हैं जो मजबूत होने के साथ-साथ मॉडर्न फीचर्स दे, तो Itel Aqua एक बढ़िया ऑप्शन है. कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है. खास बात यह है कि फोन को IP67 रेटिंग मिली है. यानी यह धूल और पानी से काफी हद तक सेफ रहता है. कॉलिंग एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए इसमें AI Environmental Noise Cancellation (ENC) फीचर भी मिलता है. यह आसपास के शोर को कम करने में मदद करता है. आइए डिटेल में जानते हैं और इस फोन में हमें क्या खास देखने को मिलता है.

Itel Aqua की कीमत

भारत में इसकी कीमत सिर्फ 1,799 रुपये रखी गई है. आप इसे ब्लू, रेड और ब्लैक कलर में खरीद सकते हैं. अच्छी बात यह है कि इसे खरीदने के लिए ऑनलाइन इंतजार करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह देशभर के रिटेल स्टोर्स पर आसानी से मिल रहा है.

Itel Aqua के फीचर्स

  • Itel Aqua में 2.4 इंच की डिस्प्ले दी गई है. इसे खास तौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से पढ़ी जा सके. हालांकि, फोन में यूज किए गए प्रोसेसर, RAM और ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी फिलहाल शेयर नहीं की गई है.
  • स्टोरेज की बात करें तो यह फीचर फोन मेमोरी कार्ड की मदद से 32GB तक स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा देता है. इसके अलावा इसमें 1,000 तक कॉन्टैक्ट सेव किए जा सकते हैं, 250 मैसेज स्टोर किए जा सकते हैं और 60 कॉल लॉग्स की हिस्ट्री भी रखी जा सकती है.
  • फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे VGA (Video Graphics Array) कैमरा दिया गया है. वहीं कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें AI Environmental Noise Cancellation फीचर मिलता है. यह बातचीत के दौरान आसपास के शोर को कम करने में मदद करता है. 
  • इसमें आपको King Voice फीचर मिलता है. यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मेन्यू, कॉल और नोटिफिकेशन से जुड़ी जानकारी आवाज के जरिए सुनाता है.
  • Itel Aqua को खास तौर पर भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. यह फोन हिंदी और अंग्रेजी समेत 10 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है. 
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, वायरलेस FM रेडियो (रिकॉर्डिंग फीचर के साथ) और Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है. इसके अलावा ब्लूटूथ के जरिए फाइल शेयरिंग, स्पीड डायल, ऑटोमैटिक कॉल रिकॉर्डिंग, फोनबुक एंट्री पढ़कर सुनाने जैसे कई काम के फीचर्स भी मिलते हैं. 
  • बैटरी की बात करें तो Itel Aqua में 1,200mAh की बैटरी दी गई है, जिसे USB Type-C पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है. फोन में Super Battery Mode भी दिया गया है, जो जरूरत पड़ने पर बैटरी बैकअप बढ़ाने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: OnePlus का फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना है? जानिए कौन-सा मॉडल रहेगा फायदे का सौदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >