अगर आप कम कीमत में एक नया फीचर फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो Itel ने आपके लिए नया Itel Ace 3 Heera लॉन्च कर दिया है. बुधवार को भारत में लॉन्च हुए इस फोन में 1.8 इंच की डिस्प्ले, 1,000mAh की बैटरी और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं. कंपनी ने इसे तीन रंगों में पेश किया है. बजट फीचर फोन सेगमेंट में यह नया फोन Nokia और Lava के हाल ही में लॉन्च हुए फीचर फोन्स को कड़ी टक्कर दे सकता है. आइए देखते हैं इस नए फोन में हमें और क्या-क्या देखने को मिलता है.
Itel Ace 3 Heera की कीमत
Itel Ace 3 Heera को भारत में सिर्फ 949 रुपये में लॉन्च किया गया है. यह फोन ब्लैक, ब्लू और पर्पल जैसे तीन रंगों में मिलेगा और देशभर के रिटेल स्टोर्स पर इसकी बिक्री शुरू हो चुकी है.
कंपनी इस फोन के साथ 1 साल का काउंटर रिप्लेसमेंट ऑफर भी दे रही है. यानी अगर इस दौरान फोन में कोई मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट निकलता है, तो उसे रिप्लेस कराया जा सकता है. बता दें कि Itel Ace 3 Heera, Itel Ace 2 Heera का नया मॉडल है, जिसकी कीमत 1,109 रुपये है.
Itel Ace 3 Heera के फीचर्स
- Itel Ace 3 Heera में 1.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. फोन में 1,000mAh की बैटरी मिलती है, जिसे AI-पावर्ड बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम के साथ पेश किया गया है.
- कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह 9.64 घंटे तक लगातार बात करने और 177 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम देने में माहिर है. इतना ही नहीं, बैटरी कम होने पर भी Super Battery Mode फोन को कुछ समय तक यूज करने में मदद करता है.
- कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट और Bluetooth का सपोर्ट मिलता है.
- स्टोरेज की बात करें तो माइक्रोSD कार्ड की मदद से इसे 32GB तक बढ़ाया जा सकता है.
- फोन में ऑटोमैटिक कॉल रिकॉर्डिंग, रिकॉर्डिंग के साथ वायरलेस FM रेडियो, स्पीड डायल और 500 कॉन्टैक्ट्स के साथ 250 मैसेज सेव करने जैसी कई काम की सुविधाएं भी दी गई हैं.
- Itel Ace 3 Heera में King Talker वॉइस असिस्टेंट दिया गया है, जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आपकी बात समझ सकता है.
- यह फीचर फोन 10 क्षेत्रीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है, जिससे अलग-अलग राज्यों के लोग भी इसे आसानी से यूज कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन लेकर आ रही है Realme, लॉन्च से पहले कन्फर्म हुए कई फीचर्स
