क्या रिफर्बिश्ड MacBook Air सच में MacBook Neo से बेहतर डील है? जानें आपके लिए कौन रहेगा सही

MacBook Neo और रिफर्बिश्ड MacBook Air दोनों अलग-अलग जरूरतों के लिए बने हैं. Neo बेसिक यूज के लिए किफायती ऑप्शन है, जबकि Air ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस देता है. आपका सही चुनाव इस बात पर डिपेंड करता है कि आप हल्का काम करते हैं या हैवी प्रोफेशनल यूज करते हैं.

MacBook Air और MacBook Neo दोनों ही उन लोगों के लिए काफी दिलचस्प ऑप्शन हैं जो अपने बजट में सबसे अच्छा लैपटॉप लेना चाहते हैं. एक तरफ MacBook Air है, जो लंबे समय से भरोसेमंद और प्रीमियम एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है और कई बार रिफर्बिश्ड रूप में सस्ते दाम में भी मिल जाता है. वहीं दूसरी तरफ MacBook Neo एक नया और ज्यादा किफायती ऑप्शन है, जो मॉडर्न फीचर्स और फ्रेश यूजर एक्सपीरियंस के साथ आता है.

इन दोनों में से किसी एक को चुनना आसान नहीं है, क्योंकि दोनों ही अपने-अपने तरीके से शानदार लगते हैं. ऐसे में खरीदार अक्सर कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आखिर उनके लिए कौन सा सही रहेगा. इस आर्टिकल में हम दोनों के फीचर्स और फायदे को आसान तरीके से समझेंगे, ताकि आप अपने जरूरत और बजट के हिसाब से सही फैसला ले सकें.

क्या नया MacBook Neo लेने के बजाय रिफर्बिश्ड MacBook Air लेना चाहिए?

Apple का नया MacBook Neo कंपनी का सबसे सस्ता लैपटॉप है. इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹69,900 है. ये A18 Pro चिप पर चलता है और रोजमर्रा के काम जैसे ब्राउजिंग, स्टडी या बेसिक ऑफिस वर्क के लिए बनाया गया है.

वहीं दूसरी तरफ रिफर्बिश्ड MacBook Air (M1, M2 या M3 मॉडल) आपको ज्यादा पावरफुल M-series परफॉर्मेंस देता है. इसका डिस्प्ले बेहतर होता है और प्रीमियम फील भी ज्यादा मिलती है. दिलचस्प बात ये है कि इनकी कीमत भारत में करीब ₹40,000 से ₹80,000+ तक मिल सकती है. यानी कई बार ये Neo से सस्ता या उसी रेंज में पड़ जाता है.

परफॉरमेंस में कितना अंतर?

परफॉर्मेंस और फीचर्स की बात करें तो MacBook Air साफ तौर पर आगे निकलता है. इसके पुराने M-series चिप्स भी macOS के लिए खास तौर पर बनाए गए हैं. इससे मल्टीटास्किंग स्मूद रहती है, SSD स्पीड फास्ट मिलती है और प्रोफेशनल ऐप्स भी आसानी से चल जाते हैं.

वहीं MacBook Neo में iPhone वाला चिप इस्तेमाल होता है, जो बैटरी एफिशिएंसी तो अच्छी देता है, लेकिन भारी कामों के लिए उतना पावरफुल नहीं है. Neo बेसिक काम जैसे वेब ब्राउजिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की क्रिएटिव टास्क के लिए ठीक है. लेकिन अगर आप थोड़ा भी हैवी यूज करते हैं, तो रिफर्बिश्ड MacBook Air आमतौर पर उससे बेहतर या कम से कम बराबर परफॉर्म करता है.

आपके लिए कौन सा रहेगा सही?

अगर आप एक स्टूडेंट हैं या सिर्फ नॉर्मल यूज के लिए लैपटॉप चाहिए, तो MacBook Neo आपके लिए ज्यादा सही रहेगा. ये सस्ता भी है और भरोसेमंद भी, और रोजमर्रा के काम जैसे असाइनमेंट बनाना, फिल्में देखना या हल्का-फुल्का काम आराम से संभाल लेता है. साथ ही इसकी बैटरी लाइफ भी काफी अच्छी होती है.

लेकिन अगर आप पावर यूजर हैं, जैसे प्रोग्रामिंग करते हैं, वीडियो एडिटिंग, डिजाइन का काम या भारी मल्टीटास्किंग तो रिफर्बिश्ड MacBook Air आपके लिए बेहतर रहेगा. इसमें M-series चिप की वजह से परफॉरमेंस काफी मजबूत मिलता है.

यह भी पढ़ें: Apple बना नंबर-1 स्मार्टफोन ब्रांड, 2026 की शुरुआत में बदला गेम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >