₹28,999 में लॉन्च हुआ iQOO का नया 5G फोन, 7200mAh बैटरी के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

iQOO ने भारत में नया iQOO Z11xa 5G लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 28,999 रुपये है. फोन में 6.76 इंच 120Hz डिस्प्ले, Dimensity 7400 Turbo चिपसेट, 50MP कैमरा मिलती है. इसकी बिक्री 14 सितंबर से Amazon पर शुरू होगी.

iQOO ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11xa 5G लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी की Z11 सीरीज का चौथा फोन है. इस फोन को दो अलग-अलग रंगों में खरीदा जा सकेगा और इसकी बिक्री अगले हफ्ते से ऑनलाइन शुरू होगी. फोन में तेज काम करने के लिए MediaTek Dimensity 7000 सीरीज का प्रोसेसर दिया गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,200mAh की बड़ी बैटरी है, जिससे फोन लंबे समय तक चल सकता है. आइए एक-एक कर जानते हैं इस फोन में हमें और क्या खास देखने को मिलता है. 

iQOO Z11xa 5G: कीमत

iQOO Z11xa 5G को भारत में 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर भी है. कंपनी ICICI Bank और HDFC Bank कार्ड से पेमेंट करने पर 1,500 रुपये का फ्लैट कूपन डिस्काउंट भी दे रही है. इसके अलावा फोन को खरीदने के लिए 6 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी मिलेगा.

iQOO का यह नया स्मार्टफोन 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे से Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. फोन को कंपनी ने Prismatic Green और Titan Black जैसे दो कलर ऑप्शन में पेश किया है.

ये भी पढ़ें: Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च, पीछे लगा है अनोखा नोटिफिकेशन डिस्प्ले, कीमत ₹22,999

iQOO Z11xa 5G: फीचर्स

  • iQOO Z11xa 5G डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है और इसमें Android 16 पर बेस्ड Vivo का नया OriginOS 6 दिया गया है. 
  • इसमें 6.76 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक जाती है.
  • फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से बेहतर प्रोटेक्शन देती है. 
  • गेमिंग करने वाले यूजर्स के लिए इसमें AI Game Voice Changer और 4D Game Vibration जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो गेमिंग एक्सपीरियंस को और ज्यादा मजेदार बना सकते हैं.
  • iQOO Z11xa 5G में दमदार परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया गया है, जिसे 8GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है.
  • कैमरे की बात करें तो फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
  • फोन की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी दमदार 7,200mAh बैटरी शामिल है. फोन 44W फास्ट वायर्ड चार्जिंग के साथ आता है, वहीं इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: POCO X8 Power 5G भारत में लॉन्च, 10,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ जानें कीमत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >