iQOO 15 Apex Edition लॉन्च, मिलेगी बड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर

iQOO 15 Apex Edition भारत में लॉन्च हो गया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹72,999 है. पावरफुल प्रोसेसर, 7000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए दमदार ऑप्शन बनाते हैं.

iQOO ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप iQOO 15 Apex Edition लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी के iQOO 15 का स्पेशल एडिशन वेरिएंट है, जो Alpha और Legend कलर ऑप्शन के साथ लाइनअप में शामिल हुआ है. iQOO 15 की तरह इसमें भी पावरफुल प्रोसेसर, प्रीमियम डिजाइन और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. खास बात यह है कि यह फोन उन यूजर्स को टारगेट करता है, जो हेवी गेमिंग के लिए हाई-एंड फीचर्स वाला एक दमदार ऑलराउंडर डिवाइस चाहते हैं.

iQOO 15 Apex Edition की कीमत

iQOO 15 Apex Edition की भारत में कीमत:-

  • 12GB + 256GB: ₹72,999
  • 16GB + 512GB: ₹79,999

प्री-बुकिंग आज से शुरू

इस मॉडल की सेल 6 अप्रैल से शुरू होगी, लेकिन इसकी प्री-बुकिंग आज से शुरू हो गई है. ऐसे में मॉडल की प्री-बुकिंग करने पर कंपनी ₹6,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है, जिससे मॉडल की कीमत घटकर ₹66,999 और ₹73,999 हो जाएगी. साथ ही iQOO TWS (₹1,899) भी फ्री मिलेगा.

यह फोन iQOO की वेबसाइट, Amazon, Vivo स्टोर्स, Reliance Digital और अन्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा.

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: इसमें 6.85-इंच Samsung M14 8T LTPO AMOLED दिया गया है, जो 2K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा. धूल और पानी से बचाव के लिए मॉडल में IP68 + IP69 रेटिंग (वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस) दी गई है.

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए, इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 50MP Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो (3x जूम)और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.

प्रोसेसर: बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए, इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 16GB तक LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज को सपोर्ट करेगा. गेमिंग के लिए इसमें Q3 सुपरकंप्यूटिंग चिप भी दिया गया है.

सॉफ्टवेयर: iQOO 15 Apex Edition में iQOO 15 जैसे ही फीचर्स दिए गए हैं. यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करेगा. इस पर कंपनी 5 साल तक का Android अपडेट और 7 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.

बैटरी: इसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है. साथ ही इसमें 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Vivo और Realme ही नहीं, अप्रैल में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन्स भी, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >