iPhone 17 की सेल शुरू होते ही Apple स्टोर में मचा हंगामा, पहले पाने की होड़ में चल गए लात-घूंसे, देखें वीडियो

iPhone 17 सीरीज की सेल आज से शुरू हो रही है. इस फोन को लेकर लोगों में बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. मुंबई में तो हालात ऐसे हो गए कि सबसे पहले लेने की होड़ में लोग आपस में भिड़ गए, लात-घूंसे तक चल गए. बाहर हंगामा मच गया जिसे कंट्रोल करने के लिए सिक्योरिटी को बीच में आना पड़ा.

iPhone 17 Series: ऐपल ने पिछले हफ्ते यानी 9 सितंबर को अपनी नयी iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर दी है. यह सीरीज अब इंडिया में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं. आज से इस फोन की पहली सेल शुरू हो रही है. ग्राहक इन्हें आसानी से ऑथराइज्ड ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं. इस सेल असर यह हुआ है कि दिल्ली और मुंबई के ऐपल स्टोर्स पर फैन्स टूट पड़े.

नए iPhone को लेकर लोगों का क्रेज इतना ज्यादा था कि स्टोर के बहार भीड़ बेकाबू हो गई. मुंबई में तो हालात ऐसे हो गए कि फोन सबसे पहले लेने के चक्कर में धक्का-मुक्की और लात-घूंसे तक चल गए. मामला हाथ से निकलने लगा तो सिक्योरिटी को बीच में आकर संभालना पड़ा.

iPhone 17 खरीदने के लिए लगी लंबी लाइन

मुंबई और दिल्ली में iPhone की पहली सेल का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है. मुंबई के BKC (बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स) वाले ऐपल स्टोर के बाहर लोग फोन खरीदने के लिए पहले ही रातभर लाइन में लगे रहे, ताकि सबसे पहले नया iPhone अपने हाथ में ले सकें. दिल्ली के साकेत वाले स्टोर का भी यही हाल देखने को मिला, जहां सुबह होते-होते लंबी कतारें लग गई.

iPhone 17 सीरीज की कीमत

iPhone 17

  • 256GB- ₹82,900
  • 512GB- ₹1,02,900
  • कलर- लैवेंडर, सेज, मिस्ट ब्लू, व्हाइट, ब्लैक

iPhone Air

  • 256GB- ₹1,19,900
  • 512GB- ₹1,39,900
  • 1TB- ₹1,59,900
  • कलर- स्काई ब्लू, लाइट गोल्ड, क्लाउड व्हाइट, स्पेस ब्लैक

iPhone 17 Pro

  • 256GB- ₹1,34,900
  • 512GB- ₹1,54,900
  • 1TB- ₹1,74,900
  • कलर- सिल्वर, डीप ब्लू, कॉस्मिक ऑरेंज

iPhone 17 Pro Max

  • 256GB- ₹1,49,900
  • 512GB- ₹1,69,900
  • 1TB- ₹1,89,900
  • 2TB- ₹2,29,900
  • कलर- सिल्वर, डीप ब्लू, कॉस्मिक ऑरेंज

iPhone 17 सीरीज की कुछ खास फीचर्स

iPhone 17 की सबसे बड़ी खासियत ये है कि अब इसका बेस मॉडल 256GB स्टोरेज से शुरू होता है, जबकि पिछले साल iPhone 16 सिर्फ 128GB से मिलता था. इसमें कैमरा, प्रोसेसर और डिस्प्ले में भी कई नए और दमदार फीचर्स जोड़े गए हैं. वहीं iPhone 17 Pro Max में पहली बार 2TB तक स्टोरेज का ऑप्शन भी मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: Amazon Great Indian Festival Sale में मचने वाली है लूट! iPhone 15 मिलेगा सिर्फ 43,749 रुपये में

यह भी पढ़ें: iPhone का ये मॉडल मिल रहा सिर्फ 43,900 में! सेल शुरू होने से पहले लगा लें मौके पर चौका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >