8,414 रुपये सस्ता मिल रहा iPhone 16e, ऐसे उठाएं झामफाड़ डील का फायदा

iPhone 16e पर मिल रही है ₹8,414 की छूट. अब आप नया iPhone सिर्फ ₹51,486 में खरीद सकते हैं. जानें कहां और कैसे मिलेगा ये शानदार ऑफर फरवरी 2025 में लॉन्च हुए iPhone 16e पर.

Apple ने फरवरी 2025 में iPhone16e को ₹59,900 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था. हालांकि, कई यूजर्स ने इसकी कीमत को थोड़ा ज्यादा माना, क्योंकि यह iPhone 16 के काफी करीब थी. लेकिन अब लॉन्च के कुछ महीनों बाद ही iPhone16e पर बड़ी छूट मिल रही है, जिससे इसकी कीमत ₹8,000 से ज्यादा कम हो गई है. अगर आप नया iPhone खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

iPhone16e पर 8,414 रुपये की छूट कैसे मिल रही है?

Amazon पर iPhone16e(128GB वेरिएंट) को अभी ₹56,790 की कीमत पर लिस्ट किया गया है, जो कि MRP ₹59,900 से ₹3,200 कम है. इसके अलावा, अगर आप AmazonICICIBank क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं, तो ₹2,000 की अतिरिक्त इंस्टैंट छूट मिलती है.

इतना ही नहीं, इस कार्ड पर ट्रांजैक्शन के बाद अगले बिलिंग साइकिल में ₹3,304 का कैशबैक भी मिलता है. कुल मिलाकर यह डील आपको iPhone16e ₹51,486 में दिला देती है, यानी ₹8,414 की सीधी बचत!

अगर आपके पास AxisBank या सामान्य ICICIBank का क्रेडिट कार्ड है, तो भी ₹4,000 की छूट मिल सकती है, जिससे डील और भी आकर्षक बन जाती है.

यह भी पढ़ें: Vivo V50e भारत में लॉन्च: 50MP Sony कैमरा, Dimensity 7300 चिपसेट और 5600mAh बैटरी के साथ कीमत ₹28,999 से शुरू

क्या iPhone16e को इस कीमत पर खरीदना समझदारी है?

iPhone16e में A18चिपसेट मिलता है, जो इसे AppleIntelligence सपोर्ट के लिए योग्य बनाता है. इसका 48MP का प्राइमरी कैमरा वही है, जो iPhone 16 में मिलता है. डिजाइन भी पहले के मॉडल्स से काफी मॉडर्न है और परफॉर्मेंस भी iPhone 16 जैसी ही है.

हालांकि, इसमें DynamicIsland की जगह पुराना नॉच डिजाइन देखने को मिलता है और अल्ट्रा-वाइड कैमरा लेंस नहीं है, जो iPhone 16 में मौजूद है. अगर ये दो फीचर्स आपके लिए जरूरी नहीं हैं, तो iPhone16e इस कीमत पर बेहतरीन डील है.

अगर आप iPhone 16 की तुलना में ₹20,000 तक की बचत करना चाहते हैं और थोड़े-बहुत फीचर्स की कमी को नजरअंदाज कर सकते हैं, तो iPhone16e एक स्मार्ट चॉइस हो सकता है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: डिजिटल डिटॉक्स के लिए आया स्पेशल फोन, कीमत और खूबियां भी यहीं जान लीजिए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >